1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi on railway journey
Last Modified: शनिवार, 31 अगस्त 2024 (15:23 IST)

पीएम मोदी का वादा, रेलवे बनेगा आरामदायक यात्रा की गारंटी

narendra modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि रेलवे ने काफी समय से लंबित समस्याओं के समाधान में बड़ी प्रगति की है और यह तब तक नहीं रुकेगी जब तक यह समाज के सभी वर्गों के लिए आरामदायक यात्रा की गारंटी नहीं बन जाती।
 
प्रधानमंत्री ने ये टिप्पणियां तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखाने जाने के कार्यक्रम के दौरान कीं। पीएम मोदी ने मेरठ को लखनऊ, मदुरै को बेंगलुरु और चेन्नई को नागरकोइल से जोड़ने वाली तीन नयी वंदे भारत ट्रेन को शनिवार को हरी झंडी दिखाई।
 
मोदी ने कहा कि वर्षों से अपनी कड़ी मेहनत के जरिए रेलवे ने काफी समय से लंबित समस्याओं के समाधान में बड़ी प्रगति की है और नई उम्मीदें एवं समाधान पेश किए हैं। हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक भारतीय रेलवे सभी के लिए आरामदायक यात्रा की गारंटी नहीं बन जाती।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने मेरठ को लखनऊ, मदुरै को बेंगलुरु और चेन्नई को नागरकोइल से जोड़ने वाली तीन नयी वंदे भारत ट्रेन को शनिवार को हरी झंडी दिखाई।
 
मोदी ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए दक्षिणी राज्यों का तेजी से विकास महत्वपूर्ण है।
 
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि तमिलनाडु और कर्नाटक के लिए बजटीय आवंटन में वृद्धि से दक्षिणी राज्यों में रेल परिवहन मजबूत हुआ है।
 
मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन यात्रियों को दोनों शहरों के बीच मौजूदा सबसे तेज ट्रेन की तुलना में लगभग एक घंटे पहले पहुंचाएगी। इसी तरह, चेन्नई एग्मोर-नागरकोइल वंदे भारत से दो घंटे से अधिक समय और मदुरै-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन से करीब डेढ़ घंटे का समय बचेगा।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
झामुमो को फिर लगा झटका, पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम BJP में शामिल