Bhai Dooj
✕

मोदी ने किया जल्लीकट्टू का समर्थन, बोले...

Updated: शनिवार, 21 जनवरी 2017 (11:09 IST)
नई दिल्ली। केंद्र द्वारा जल्लीकट्टू अध्यादेश को मंजूरी दिए जाने के 1 दिन बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि तमिलनाडु की जनता की सांस्कृतिक आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
 
उन्होंने ट्वीट किया कि तमिलनाडु की समृद्ध संस्कृति पर हमें गर्व है। तमिल लोगों की सांस्कृतिक आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार तमिलनाडु की प्रगति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए काम करती रहेगी।
 
जल्लीकट्टू के आयोजन की इजाजत देने के लिए केंद्र ने तत्परता दिखाते हुए अध्यादेश के मसौदे को मंजूरी दी जिसके 1 ही दिन बाद यह वक्तव्य आया है। इसके साथ ही राज्य में बीते 5 दिनों से चले आ रहे व्यापक विरोध प्रदर्शनों को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए तमिलनाडु के लिए इस अध्यादेश को लागू करने का रास्ता साफ हो गया।
 
केंद्रीय गृह मंत्रालय, कानून मंत्रालय और पर्यावरण मंत्रालय ने अध्यादेश को शुक्रवार रात ही मंजूरी दे दी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने 2 दिन पहले मोदी से मुलाकात कर उनसे अध्यादेश को मंजूरी देने का अनुरोध किया था। (भाषा)
Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख