सम्बंधित जानकारी
- जयराम रमेश का गुलाम नबी आजाद पर तंज, कहा- जलवायु परिवर्तन हुआ है
- भ्रष्टाचार पर घिरे नीतीश कुमार, कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने दी इस्तीफे की धमकी
- आखिर क्या है कोहिनूर का इतिहास और इससे जुड़ीं श्राप की कहानियां?
- ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी केस में ‘पहली लड़ाई’ जीतने वाली 5 वादी महिलाओं की जुबानी केस की पूरी कहानी
- Bharat Jodo Yatra: राहुल बोले, बाधाएं हमें रोक नहीं पाएंगी, हम भारत को जोड़ेंगे
पीएम मोदी बोले, हिंदी ने भारत को दिलाया विशिष्ट सम्मान
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हिंदी दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हिंदी ने भारत को वैश्विक स्तर पर विशिष्ट सम्मान दिलाया है और इसकी सरलता व संवेदनशीलता हमेशा लोगों को आकर्षित करती है। हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।
हिंदी दिवस पर किए ट्वीट में मोदी ने उन सभी लोगों का दिल से आभार जताया, जिन्होंने देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा को समृद्ध और सशक्त बनाने में बड़ा योगदान दिया है।
प्रधानमंत्री ने लिखा कि हिंदी ने विश्वभर में भारत को एक विशिष्ट सम्मान दिलाया है। इसकी सरलता, सहजता और संवेदनशीलता हमेशा आकर्षित करती है। हिंदी दिवस पर मैं उन सभी लोगों का हृदय से अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने इसे समृद्ध और सशक्त बनाने में अपना अथक योगदान दिया है।
हिन्दी ने विश्वभर में भारत को एक विशिष्ट सम्मान दिलाया है। इसकी सरलता, सहजता और संवेदनशीलता हमेशा आकर्षित करती है। हिन्दी दिवस पर मैं उन सभी लोगों का हृदय से अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने इसे समृद्ध और सशक्त बनाने में अपना अथक योगदान दिया है।
— Narendra Modi (@narendramodi) September 14, 2022
