kundali milan
✕

मन की बात में मोदी बोले, एक बेटी दस बेटों के बराबर

Updated: रविवार, 28 जनवरी 2018 (12:15 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामाजिक एकता, सद्भाव,बदलाव और विकास में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए आज कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति को पुरातन समय से ही स्वीकार किया गया है और एक बेटी को दस बेटों के बराबर बताया गया है।
 
प्रधानमंत्री ने वर्ष 2018 में आकाशवाणी पर अपने पहले रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में देश को संबोधित करते हुए सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' का उल्लेख किया और कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति ने पुरातन समय से ही अग्रणी भूमिका निभायी है। 'मन की बात' का यह 40 वां संस्करण था।
 
पदम् पुरस्कारों से सम्मानित महिलाओं का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि ये महिलाएं लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे लोगों को सम्मानित कर रही है जो मौन रहकर सामाजिक बदलाव में जुटे हुए हैं। ऐसे लोग आम आदमी का जीवन आसान बनाने में लगे हुए हैं।
 
प्रधानमंत्री ने भारतीय मूल की अमेरिकी वैज्ञानिक कल्पना चावला का जिक्र करते हुए कहा कि वह विश्व और भारत में करोड़ों लोगों की प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। उन्होंने छतीसगढ़ में माआेवाद प्रभावित दंतेवाडा की एक महिला का उल्लेख किया जो इस क्षेत्र में ई. रिक्शा चलाती है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसरों में वृद्धि हुई है और इलाके में बदलाव आया है।  (वार्ता)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख