dharma sangrah
✕

नागरिकता (संशोधन) बिल को मिली संसद की मंजूरी, क्या बोले पीएम मोदी...

Updated: बुधवार, 11 दिसंबर 2019 (22:31 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नागरिकता (संशोधन) विधेयक के संसद से पारित होने को भारत और इसके करुणा तथा भाईचारे के मूल्यों के लिए ऐतिहासिक दिन करार दिया। उन्होंने ट्वीट किया कि विधेयक वर्षों तक पीड़ा झेलने वाले अनेक लोगों के कष्टों को दूर करेगा।
 
मोदी ने राज्यसभा में विधेयक का समर्थन करने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। नागरिकता (संशोधन) विधेयक कई लोगों के दुखों का उन्मूलन करेगा जो वर्षों से उत्पीड़न का सामना कर रहे थे।
 
राज्यसभा ने आज इस विधेयक को मंजूरी दे दी और इसके साथ ही पाकिस्तान, अफगानिस्तान तथा बांग्लादेश से आए गैर मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने की विधायी प्रक्रिया को मूर्त रूप मिल गया।

ALSO READ: सरकार की बड़ी जीत, citizenship amendment bill राज्यसभा में भी पास
विधेयक के पक्ष में 125 और विरोध में 105 मत पड़े। भाजपा के सहयोगी दलों-जदयू और शिरोमणि अकाली दल के साथ ही अन्नाद्रमुक, बीजद, तेदेपा और वाईएसआर कांग्रेस ने विधेयक का समर्थन किया।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

दुबई में होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट दल की उपकप्तान बनीं इंदौर की अनादि तागड़े

Delimitation Bill 2026 : परिसीमन बिल पर विपक्ष में रार, स्टालिन-शरद पवार को मनाएंगे सोनिया-खरगे, अखिलेश यादव ने जारी किया व्हिप

Anant Ambani : ब्रज के विकास के लिए रिलायंस समूह की 18 करोड़ रुपए की सौगात, गुरु सान्निध्य में अनंत अंबानी ने की गिरिराज परिक्रमा

अहमदाबाद में GCCI की वार्षिक बैठक आयोजित, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उद्योगपतियों से की मुलाकात

जिसे समाज ने वर्षों तक 'शर्म' समझा, वही निकला मेडिकल साइंस का 'खजाना', पीरियड्स के खून से लैब में बन रहा दिल का टिशू और पकड़ी जा रहीं गंभीर बीमारियां!

अगला लेख