ramcharitmanas

मोदी बोले, अटलजी का जाना पिता को खोने जैसा

Updated: गुरुवार, 16 अगस्त 2018 (22:25 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक एवं संवेदना व्यक्त की और कहा कि उनके निधन का दुख वह शब्दों में बयां नहीं कर सकते।
 
मोदी ने शोक संदेश में कहा, 'अटल जी के चरणों में अपनी श्रद्धांजलि समर्पित करता हूं। हमने अपना प्रेरणास्रोत खो दिया है। अटल जी के तौर पर हमने अपना अटल रत्न खो दिया है। अटलजी का व्यक्तित्व और उनके निधन से हुए दुख का वर्णन शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। मेरे लिए अटलजी का जाना पिता को खोने जैसा है।'
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि अटल जी का विराट व्यक्तित्व शब्दों से परे है। उन्होंने कहा कि मिलने पर अटल जी पिता की तरह गले लगाते थे। अटल जी की वाणी और विचार हमें हमेशा प्रेरणा देंगे। मोदी ने अटल जी को मां भारती का सच्चा सपूत बताते हुए कहा कि उनकी कमी कभी नहीं भर पाएगी।
 
मोदी ने कहा कि अटल जी एक जननायक, प्रखर वक्ता और ओजस्वी कवि थे। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा, 'अटल जी के जाने से एक युग का अंत हो गया है। मेरी संवेदना परिवार और देशवासियों के साथ है।' 

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है संवैधानिक संस्थाओं में जनता का विश्वास : CM योगी

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद के करीबी गुर्गे को पाकिस्‍तान में निपटाया, कराची में हड़कंप, अज्ञात ने गोलियों से भूना

अगला लेख