Hanuman Chalisa
✕

वाराणसी के विकास को लगेंगे नए पंख, आज पीएम मोदी देंगे नई परियोजनाओं की सौगात

Updated: सोमवार, 18 दिसंबर 2023 (10:42 IST)
PM Modi in Varansi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 2 दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने के साथ ही वे वाराणसी, आसपास के क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रधानमंत्री कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। बताया जा रहा है कि काशी के विकास को परखने के लिए पीएम मोदी 17 दिसंबर की रात में शहर घूम सकते हैं।
 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिवसीय दौरे पर रविवार को वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि वह (मोदी) वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कई परियोजनाओं की सौगात देंगे।
 
मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को सोशल साइट ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा, 'नए भारत के ‘शिल्पकार’, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का उनकी काशी में 25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।'
 
योगी ने बताया कि बाबा श्री विश्वनाथ की पावन नगरी में अपने 2 दिवसीय प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री जी ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना को प्रगाढ़ता प्रदान कर रहे ‘काशी तमिल संगमम’ के द्वितीय संस्करण का उद्घाटन और ‘कन्याकुमारी-वाराणसी तमिल संगमम ट्रेन’ की शुरुआत करने के साथ ही वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कई परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।
 
 
18 दिसंबर को पूर्वाह्न करीब पौने ग्यारह बजे प्रधानमंत्री स्वर्वेद महामंदिर जाएंगे। पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे एक सार्वजनिक समारोह में इसका उद्घाटन किया जाएगा। दोपहर करीब 1 बजे प्रधानमंत्री विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेंगे। इसके बाद वह एक सार्वजनिक समारोह में दोपहर लगभग सवा 2 बजे 19,150 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख