biodatamaker
✕

पीएम मोदी ने बताया, नई शिक्षा नीति कैसे निभाएगी आत्मनिर्भर भारत में महत्वपूर्ण भूमिका

Updated: मंगलवार, 22 सितम्बर 2020 (14:04 IST)
गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार की नई शिक्षा नीति (NEP) आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और भारतीय छात्रों को वैश्विक स्तर पर और अधिक अवसर मुहैया करवाने के लिए शिक्षा क्षेत्र को खोलेगी।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आईआईटी (गुवाहाटी) के 22वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान की समझ के साथ ज्ञान सभी समस्याओं का समाधान है।
 
उन्होंने कहा कि मेरा दृढ़ विश्वास है कि आपकी आज की सोच में ही भारत का भविष्य निहित है। आपके सपने भारत के भविष्य को स्वरूप प्रदान करेंगे। हमें भविष्य के लिए तैयार रहने की जरूरत है।
 
मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में शिक्षा एक महत्वपूर्ण घटक है। उन्होंने कहा कि NEP को इस तरह से तैयार किया गया है कि इससे छात्रों पर कक्षा में शिक्षण का एवं परीक्षा का बोझ कम होगा और यह देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
 
प्रधानमंत्री ने कहा, 'एनईपी शिक्षा क्षेत्र को खोलने की बात करती है। मकसद यह है कि विदेशी विश्वविद्यालयों के परिसर भी देश में खुलें और वैश्विक अवसर हमारे छात्रों को यहीं पर मिलें।' (भाषा) 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

विपक्ष के मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से बचें

Top News 12 October : विपक्ष का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, नहीं मिलेंगे CJI, दिल्ली में बारिश से बदला मौसम

LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम तक मार्च, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

अगला लेख