Hanuman Chalisa

पीएम मोदी का चौथा नेपाल दौरा, बिम्स्टेक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे

Updated: गुरुवार, 30 अगस्त 2018 (13:51 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिम्स्टेक शिखर सम्मेलन की बैठक में हिस्सा लेने गुरुवार को काठमांडू पहुंचे। यह पीएम मोदी का चौथा नेपाल दौरा है।
 
मोदी की इस यात्रा से पड़ोसी देशों के साथ भारत के संबंधों में मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री ने बुधवार शाम अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'बिमस्टेक सम्मेलन में भारत की भागीदारी इस बात को प्रदर्शित करती है कि पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मजबूत बनाना भारत की प्राथमिकता है।'
 
उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि चौथे बिमस्टेक सम्मेलन से इस सम्मेलन में अब तक लिए गए फैसले को मजबूती मिलेगी और अब तक जो प्रगति हुई है उसे बल मिलेगा एवं बंगाल की खाड़ी के क्षेत्र में शांति एवं समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा।
 
उन्होंने यह भी लिखा कि उनकी नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से मुलाकात और बातचीत होगी। इस दौरान इस वर्ष मई में उनकी नेपाल यात्रा के बाद द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा भी होगी।
 
नेपाल के प्रधानमंत्री ओली और मोदी पशुपतिनाथ मंदिर में नेपाल-भारत मैत्री धर्मशाला का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा है कि बिमस्टेक सम्मेलन के अवसर पर बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार, श्रीलंका और थाईलैंड के राष्ट्राध्यक्षों से भी उनकी मुलाकात होगी।
 
राजनयिक सूत्रों के अनुसार मोदी की बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से भी मुलाकात की संभावना है।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

सीतापुर में CM योगी का बड़ा एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित; SHO के खिलाफ जांच शुरू, 3 आरोपी हिरासत में

योगी सरकार की नई पहल, युवाओं के लिए लॉन्च हुआ ‘कौशल संपर्क’ QR कोड, अब सीधे मिशन निदेशक तक पहुंचेगी बात

अगला लेख