dharma sangrah
✕

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की सेवाएं शुरू, मोदी ने किया शुभारंभ

Updated: शनिवार, 1 सितम्बर 2018 (17:11 IST)
नई दिल्ली। ग्रामीण तथा दूरदराज के इलाकों में फैले डाकघरों के जरिये आम लोगों को बैंकिंग सुविधा देने के उद्देश्य से स्थापित इंडिया पोस्ट पेंमेंट बैंक (आईपीपीबी) का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां तालकटोरा स्टेडियम में शुभारंभ किया।
 
आईपीपीबी की परिकल्पना एक ऐसे बैंक के रूप में की गई है, जहां आम आदमी की पहुंच आसान होगी। आईपीपीबी के शुभारंभ के साथ ही देश भर की 650 शाखाओं और 3,250 पहुंच केंद्रों में आईपीपीबी की सेवाएं शुरू हो गई हैं। इस साल के अंत तक देश भर के सभी 1.55 लाख डाकघरों में आईपीपीबी की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। 
 
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ग्रामीण क्षेत्रों में इस बैंक की पहुंच बढाने के लिए कुल 1,435 करोड़ रुपए की राशि आवंटित करने की मंजूरी दी है। आईपीपीबी देश के हर कोने में फैले 40 हजार डाकियों और 2.60 लाख ग्रामीण डाक सेवकों के विशाल नेटवर्क के जरिए ग्राहकों को अपनी सेवाएं देगा।
 
आईपीपीबी बचत और चालू खातों, धन हस्तांतरण, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण, बिल और यूटिलिटी भुगतान और उद्यम एवं वाणिज्यिक भुगतान जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। इन सुविधाओं एवं इससे जुड़ी अन्य संबंधित सेवाओं को बैंक के अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी प्‍लेटफॉर्म का उपयोग करते हुए बहु-विकल्प माध्यमों जैसे काउंटर सेवा, माइक्रो-एटीएम, मोबाइल बैंकिंग ऐप, एसएमएस और आईवीआर के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। (वार्ता)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

CM योगी के हाथों 46 हजार 800 युवाओं को मिला टैबलेट

CM योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल

UP Khadi Mahotsav 2026 : यूपी में खादी को मिला नया विस्तार, 150 स्टॉल पर दिखेगा देसी हुनर, रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

अगला लेख