Daily Horoscope
✕

भाजपा का स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं से क्या बोले पीएम मोदी...

Updated: शुक्रवार, 6 अप्रैल 2018 (11:52 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के 38वें स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि देश को मजबूत बनाने में भाजपा कार्यकर्ताओं के योगदान एवं बलिदान पर हमें गर्व है।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट में कहा कि मैं भाजपा के स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं का नमन करता हूं। देश को बेहतर और मजबूत करने की दिशा में समर्पित व भाजपा को बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के त्याग और उनकी वीरता को हम गौरव से याद करते हैं।
 
पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि भाजपा के लिए उनके कार्यकर्ता ही सबकुछ हैं। वे पार्टी की आत्मा और दिल हैं जिनके पसीने की बदौलत पार्टी नई बुलंदियों पर पहुंची। यह सिर्फ उनकी कोशिशों की वजह से ही संभव हो सका कि हमें भारत की जनता की सेवा और उनकी उम्मीदों को पूरा करने का सम्मान  मिला।
 
मोदी ने कहा कि वे भाजपा में विश्वास व्यक्त करने के लिए देश के लोगों को धन्यवाद देते हैं। यह हमारी प्रतिबद्धता है कि हम भारत में बदलाव लाने की दिशा में समर्पित होकर काम कर रहे हैं। 
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार (6 अप्रैल) को भाजपा के 38वें स्थापना दिवस पर 5 लोकसभा सीटों के पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी की 734 जिला इकाइयों के अध्यक्षों से जुड़ेंगे। प्रधानमंत्री इनसे नरेन्द्र मोदी एप के जरिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इन कार्यकर्ताओें और अध्यक्षों से रूबरू होंगे। (भाषा)

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

UP में डिजिटल सशक्तीकरण से बदल रही युवाओं की तकदीर, 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा योजना का प्रभाव

अगला लेख