Hanuman Chalisa

पश्चिम बंगाल में मोदी बोले, मुझे अब समझ में आया कि हिंसा पर क्यों उतर आईं ममता दीदी...

Updated: शनिवार, 2 फ़रवरी 2019 (14:47 IST)
ठाकुरनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर शनिवार को तीखा हमला बोलते हुए उन पर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि वह (ममता) उनकी पार्टी को मिले लोगों के प्यार के कारण घबरा गई है।
 
बनर्जी के गढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल बजाते हए मोदी ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर कृषि कर्ज माफी के जरिए परेशान कृषक समुदाय को गुमराह करने का भी आरोप लगाया।
 
प्रधानमंत्री ने नागरिकता (संशोधन) विधेयक का भी जिक्र किया जिसमें पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के उन गैर मुस्लिम अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने की मांग की गई है जो धार्मिक उत्पीड़न के कारण अपने देश से भाग गए थे। 
 
अनुसूचित जाति मतुआ समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि अब मैं समझ सकता हूं कि क्यों दीदी (बनर्जी) और उनकी पार्टी हिंसा, निर्दोष लोगों की हत्या में शामिल है। वह हमारे लिए आपके प्यार से घबरा गई हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इतिहास में पहली बार बजट में किसानों के लिए बड़ा ऐलान हुआ। बजट से 12 करोड़ किसानों को फायदा हुआ। यह पैसा सीधे किसानों के खाते में जाएगा।

मोदी ने कहा कि मेरी सरकार ने किसानों, श्रमिक वर्ग की स्थिति बेहतर करने के लिए ईमानदारी से कदम उठाएं। कल बजट में जो घोषणाएं की गई है उनसे देश के 12 करोड़ से ज्यादा छोटे किसान परिवारों, 30-40 करोड़ श्रमिकों, मजदूर भाई-बहनों और 3 करोड़ से अधिक मध्यम वर्ग के परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

ये देश का दुर्भाग्य रहा कि आज़ादी के बाद भी अनेक दशकों तक गांव की स्थिति पर उतना ध्यान नहीं दिया गया, जितना देना चाहिए था। यहां पश्चिम बंगाल में तो स्थिति और भी खराब है। 
 
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश और राजस्थान में किसानों को धोखा मिला। लोगों से कर्जमाफी के नाम पर वोट मांगे गए। ऐसे किसानों को फायदा पहुंचाया गया जिन्होंने कभी ऋण लिया ही नहीं।
 

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख