Daily Horoscope
✕

मोदी बोले, कांग्रेस लटकाने, अटकाने और भटकाने की संस्कृति वाली पार्टी

Updated: शुक्रवार, 23 नवंबर 2018 (14:33 IST)
लुंगलेई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस विकास की नहीं, लटकाने, अटकाने और भटकाने की संस्कृति वाली पार्टी है जिसके लिये भ्रष्टाचार ही राजनीति का आधार है, ऐसे में दोहरे इंजन वाले विकास को बढ़ावा देने के लिए लोगों से भाजपा को जनादेश देने की अपील की। 
 
मिजोरम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, 'हमारी यह प्रतिबद्धता है कि मिज़ो समाज को संविधान में जो भी अधिकार मिले हैं उनकी हर कीमत पर रक्षा की जाएगी।'
 
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि मिजोरम से लेकर मध्य प्रदेश तक, छत्तीसगढ़ से लेकर राजस्थान तक कांग्रेस की यही कहानी है। भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के आरोपों से घिरी अपनी सरकार को बचाने के लिए कांग्रेस यहां भी इसी फॉर्मूले पर चल रही है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस विकास की नहीं, लटकाने,अटकाने और भटकाने की संस्कृति वाली पार्टी है जिसके लिए भ्रष्टाचार ही राजनीति का आधार है। 
 
उन्होंने कहा कि देश को कांग्रेस की ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति समझ में आ चुकी है और इसलिए अब वह कुछ राज्यों तक सिमट कर रह गई है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सिर्फ और सिर्फ देश के विकास को ध्येय बनाकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के लिए एक्ट ईस्ट और एक्ट फास्ट नीति पर चलते हुए बीते साढ़े 4 वर्ष में उनकी सरकार ने पूर्वोत्तर के हर क्षेत्र को विकास से जोड़ा है।
 
उन्होंने कहा कि भारत का संपूर्ण विकास तभी संभव है जब हमारा ये पूर्वी हिस्सा विकसित होगा। भाजपा पूर्वोत्तर के विकास के लिए समर्पित है। विशेषतौर पर सम्पर्क, राजमार्ग, रेलवे, एयरवे, वॉटरवे और आईवे पर जोर है। 
 
मिजोरम में सड़क एवं अन्य सुविधाओं को लेकर प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि मिजोरम में सड़कों का ये हाल तब है जब मुख्यमंत्री खुद पीडब्ल्यूडी के भी मंत्री हैं। बरसों से पीडब्ल्यूडी विभाग उन्हीं के पास है।
 
उन्होंने कहा कि सड़क के साथ-साथ बिजली की हालत भी खस्ता है और ये विभाग भी मुख्यमंत्री के पास है। गांव-गांव में लोग बिजली की कटौती से परेशान हैं।
 
मोदी ने कहा कि सम्पर्क बेहतर होने से आपका जीवन तो आसान होता ही है, जीवन सुगमता तो बढ़ती ही है, इसका बहुत बड़ा प्रभाव पर्यटन क्षेत्र पर पड़ता है।
 
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर में अलग-अलग जगहों पर उन्हें जो स्थानीय वेशभूषा दी जाती है, उसको कांग्रेस के नेता विचित्र बताते हैं, अजीबो-गरीब बताते हैं। यहां आकर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले कांग्रेस नेताओं की यही सच्चाई है। (भाषा) 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख