dharma sangrah
✕

मन की बात में पीएम मोदी ने जनभागीदारी को बताया सबसे बड़ी ताकत

Updated: रविवार, 28 मई 2023 (11:36 IST)
PM Modi in Mann ki baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 101वीं बार मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने अगले 25 सालों को देश के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए जनभागीदारी को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया। वीर सावरकर को याद कर पीएम मोदी ने कहा कि उनकी गाथाएं सबको प्रेरित करती है।
 
उन्होंने कहा कि मन की बात से कई लोग एक साथ एक मंच पर आए। उन्होंने कहा कि बीते दिनों हमने मन की बात में काशी तमिल संगमम की बात की। सौराष्ट्र तमिल संगमम की बात की। कुछ समय पहले ही वाराणसी में काशी तेलुगू संगमम भी हुआ। एक भारत श्रेष्ठ भावना को ताकत देने वाला ऐसे ही एक और अनूठा प्रयास देश में हुआ है। ये प्रयास है- युवा संगम का।
 
पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले ही मैं जापान में हिरोशिमा में था। वहां मुझे हिरोशिमा पीस मेमोरियल म्यूजियम में जाने का अवसर मिला। ये एक भावुक कर देने वाला अनुभव था। जब हम इतिहास की यादों को संजोकर रखते हैं तो वो आने वाली पीढ़ियों की बहुत मदद करता है।
 
कुछ दिन पहले ही भारत में इंटरनेशनल म्यूजियम का भी आयोजन किया था। इसमें दुनिया के 1200 से अधिक म्यूजियमों की विशेषताओं को दर्शाया गया। 
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि 'मन की बात' का ये एपिसोड सेकेंड सेंचुरी का प्रारंभ है। पिछले महीने हम सभी ने इसकी स्पेशल सेंचुरी को सेलिब्रेट किया है। आपकी भागीदारी ही इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी ताकत है। 
 
पीएम ने कहा कि जब 'मन की बात' का प्रसारण हुआ, तो उस समय दुनिया के अलग-अलग देशों में, अलग-अलग Time zone में...कहीं शाम हो रही थी तो कहीं देर रात थी। इसके बावजूद, बड़ी संख्या में लोगों ने 100वें एपिसोड को सुनने के लिए समय निकाला। मैंने न्यूजीलैंड का वो वीडियो देखा जिसमें 100 साल की माताजी आशीर्वाद दे रही थी।
 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LIVE: यमुना नदी में दूसरे दिन भी दिखा जहरीला झाग, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरफ्तार

24 October Top News: तिब्बत में फिर भूकंप, फ्रांस में प्रदर्शन, भारत-चीन तनाव पर क्या बोला विदेश मंत्रालय?

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

अगला लेख