Daily Horoscope
✕

मन की बात में मोदी का नया मंत्र, स्वच्छता ही सेवा...

Updated: रविवार, 27 अगस्त 2017 (13:00 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के सपनों का भारत बनाने के लिए राष्ट्रपिता की जयंती दो अक्टूबर से पहले देशभर में 'स्वच्छता ही सेवा' की मुहिम शुरू करने का आह्वान किया।
 
मोदी ने रविवार को रेडिया पर प्रसारित अपने कार्यक्रम 'मन की बात' में कहा उनकी सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए स्वच्छता अभियान को दो अक्टूबर को तीन वर्ष पूरे हो जाएंगे। इस कार्यक्रम के सकारात्मक परिणाम नज़र आए हैं और देश में दो लाख 30 हजार से भी ज्यादा गांव, खुले में शौच से मुक्त घोषित किए जा चुके हैं। इस तरह से इस कार्यक्रम के जरिए शौचालयों का दायरा की 39 फीसदी से बढ़कर 67 प्रतिशत के करीब पहुंच गया है।
 
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तीन साल पूरे होने पर वह देशवासियों से  इसे और आगे बढ़ाने का आह्वान करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी से एक आह्वान करता हूँ कि एक बार फिर दो अक्टूबर, गांधी जयंती से 15-20 दिन पहले से ही 'स्वच्छता ही सेवा,' जैसे पहले कहते थे 'जल सेवा यही प्रभु सेवा','स्वच्छता ही सेवा' की एक मुहिम चलाएं। पूरे देश में स्वच्छता के लिए माहौल बनाएं। जैसा अवसर मिले, जहां भी अवसर मिले, हम ढूंढें लेकिन 
 
सभी इससे जुड़ें। इसे एक प्रकार से दिवाली की तैयारी, नवरात्र की तैयारी और दुर्गा पूजा की तैयारी मान लें।'
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैँ सभी स्वयं सेवी संगठनों, स्कूलों, कालेजों, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक नेतृत्व, सरकार के अधिकारियों, जिला अधिकारियों, सरपंचों को हर किसी से आग्रह करता हूं कि दो अक्टूबर महात्मा गांधी की जन्म-जयंती के पहले ही, 15 दिन, हम एक स्वच्छता का वातावरण 
 
बनाएं, ऐसी स्वच्छता खड़ी कर दें कि दो अक्टूबर सचमुच में गांधी के सपनों वाला दो अक्टूबर हो जाए।' (वार्ता)
Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख