Hanuman Chalisa

ऐसा क्या हुआ कि प्रधानमंत्री प्रणाम कर बोले 'अब जाओ अम्मा'...

अवनीश कुमार
बुधवार, 21 जून 2017 (14:46 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दे रहे थे तभी प्रधानमंत्री आवास योजना का स्वीकृति पत्र मिलते ही बुजुर्ग महिला रामरती ने बड़ी मासूमियत और अधिकार भाव से प्रधानमंत्री से कहा, साहब अब हमारे अब बच्चों की शादी हो सकेगी।
 
महिला ने कहा कि साहब हमरी बिटिया की शादी में आइएगा जरूर लेकिन कुछ देर बाद लगा की रामरती मानो प्रधानमंत्री से आश्वासन लेकर ही मंच छोड़ना चाहती थी इसलिए कुछ देर के लिए कौतूहल पैदा हो गया।
 
प्रधानमंत्री मुस्कुराए और बड़ी सहजता से इस बुजुर्ग के सामने तीन बार झुककर प्रणाम कर बोले, 'अब जाओ अम्मा।' खुद प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में रामरती के निमंत्रण का जिक्र किया। बोले, ‘एक आवास पाकर गरीब मां की आंखों में खुशियां चमक रही थीं।

Show comments

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

LIVE: मुंबई में हाईटाइड की चेतावनी, मुंबई पुणे के बीच यातायात ठप

स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला: अब बिना ग्राहक की मंजूरी भी बदले जाएंगे बिजली मीटर, जानिए GERC लोकपाल ने क्या कहा

झारखंड सरकार ने जारी किया टेक्सटाइल और फुटवियर नीति-2026 का ड्राफ्ट, जनता से मांगे सुझाव

जेडी वेंस को नेतन्याहू का करारा जवाब- मेरे पास भारत जैसा मजबूत दोस्त

अगला लेख