dharma sangrah
✕

मिशन गुजरात पर पीएम मोदी...

Updated: गुरुवार, 29 जून 2017 (13:02 IST)
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार से दो दिवसीय यात्रा पर गुजरात पहुंचे। वह आज शाम राजकोट में रोडशो करेंगे। मोदी के गुजरात दौरे से जुड़ी हर जानकारी... 

* साबरमती आश्रम में मोदी ने कहा... 
- श्रीमद राजचंद्र को भुलाकर बहुत कुछ गंवाया।  
- मोदी ने महात्मा गांधी के आध्यात्मिक गुरु को याद किया। 
-  इतिहास भुलाने की बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। 
-  इतिहास की जड़ों से जुड़े रहने की जरूरत। 
- साबरमती आश्रम ने भारत की अंतर्चेतना को जगाया। 
- गांधीजी के योगदान को याद किया। 
- महापुरुषों को ध्यान रखना होगा। 
 
* साबरमती आश्रम ने मोदी ने चलाया चरखा। 
* मोदी ने देखी आश्रम की प्रदर्शनी। 
* 100वीं सालगिरह पर साबरमती आश्रम पहुंचे मोदी। 
* इस वर्ष प्रधानमंत्री मोदी की यह चौथी गुजरात यात्रा है।
* साल के अंत में होने हैं गुजरात में विधानसभा चुनाव।
* प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, मैं गुरुवार से दो दिन के लिए गुजरात में हूं। मैं अहमदाबाद, राजकोट, मोदासा और गांधीनगर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लूंगा।
* पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'मैं फिर राजकोट जाऊंगा जहां सामाजिक अधिकारिता शिविर में भाग लूंगा और अपने दिव्यांग भाई-बहनों से बातचीत करूंगा।'
* मोदी गुरुवार सुबह साबरमती आश्रम पहुंचेंगे, जो इस वर्ष अपनी 100वीं वर्षगांठ मना रहा है।
* आश्रम में वह महात्मा गांधी के आध्यात्मिक गुरु माने जाने वाले श्रीमद राजचन्द्र पर स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे।
* राजकोट में कार्यक्रम के बाद मोदी आजी बांध जाएंगे। यह बांध सौनी (सौराष्ट्र नर्मदा अवतरण सिंचाई) परियोजना के तहत नर्मदा के जल से भरा जाएगा।
* बांध से स्थानीय हवाई अड्डे तक मोदी रोडशो करेंगे। शाम को वह गांधीनगर रवाना हो जाएंगे।
* शुक्रवार को को मोदी अरावली जिले के मोदासा जाएंगे, जहां वह 552 करोड़ रुपए की लागत से दो जलापूर्ति परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वह वहां एक अनौपचारिक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
* दोपहर में प्रधानमंत्री टेक्सटाइल इंडिया 2017 सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
* 30 जून की शाम मोदी अहमदाबाद पहुंचेंगे जहां वह मणिनगर में युवाओं के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट को घेरा

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

अगला लेख