kundali milan
✕

गोरखपुर में पीएम मोदी का किसानों को बड़ा तोहफा, कांग्रेस पर साधा निशाना

Updated: रविवार, 24 फ़रवरी 2019 (15:37 IST)
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि पूर्व की सरकारों में किसान का भला करने की नीयत नहीं थी लेकिन वर्तमान सरकार किसानों को हर वह संसाधन देने के लिए प्रयासरत है जिससे वे अपनी आमदनी को दोगुना कर सकें। मोदी ने यहां प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि इसके तहत देश के करोड़ों किसानों को सालाना 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि पहले की जो सरकारें थीं, उनमें किसान का भला करने की नीयत नहीं थी। वे छोटी-छोटी चीजों के लिए किसानों को तरसाती थीं लेकिन हमने किसानों की सुविधा पर काम किया। हमारी सरकार कोशिश कर रही है कि किसानों को हर वो संसाधन दिए जाएं जिससे वे अपनी आमदनी को दोगुनी कर सकें। 
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी महामिलावटी लोग (विरोधी दल) एक जैसे हैं। उन्हें 10 साल में एक बार किसान याद आता है, कर्जमाफी का बुखार चढ़ने लगता है और इस पर वे रेवड़ी बांटकर वोट भी ले लेते थे। लेकिन अब मोदी है, जो इनकी पोल खोलकर रख देगा।
 
उन्होंने कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार जितना पैसा किसान के लिए भेजती है, वह पूरा पैसा उसके खाते में पहुंचता है। अब वो दिन गए जब सरकार 100 पैसा भेजती थी, तो बीच में 85 पैसा दलाल और बिचौलिए खा जाते थे। मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को भी फूलप्रूफ बनाया गया है ताकि किसान का अधिकार कोई छीन न सके।
 
उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के रूप में जो पैसे किसानों को दिए जाएंगे, उनकी पाई-पाई केंद्र में बैठी सरकार की तरफ से दी जाएगी। इनमें राज्य सरकारों को कुछ नहीं करना है। राज्य सरकार को ईमानदारी के साथ किसानों की सूची बनाकर देना है। जो राज्य अपने किसानों की सूची हमें नहीं देंगे, उन्हें मैं कहना चाहता हूं कि वहां के किसानों की बददुआएं आपके राजनीतिक करियर को बर्बाद करके रख देंगी। 
 
उन्होंने कहा कि हमने देशभर की 99 ऐसी परियोजनाएं चुनी थीं जिनमें से 70 से ज्यादा अब पूरी होने की स्थिति  में आ रही हैं। इन परियोजनाओं की वजह से किसानों को लाखों हैक्टेयर जमीन पर सिंचाई की सुविधा मिल रही है। यह वो काम है, जो किसानों की आने वाली कई पीढ़ियों तक को लाभ देगा। सिंचाई परियोजनाओं को पूरा न  करके कर्जमाफी करना आसान रास्ता था। लेकिन कर्जमाफी से सिर्फ ऊपरी स्तर के कुछ किसानों का ही फायदा हो पाता था। वह भी ऐसे किसान जिन्होंने बैंक से कर्ज लिया है। उन करोड़ों किसानों के बारे में कौन सोचता, जो बैंक के बजाय किसी दूसरे से कर्ज लेते हैं।
 
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर किसानों की बरसों पुरानी मांग को पूरा किया। रबी और खरीफ की 22 फसलों का समर्थन मूल्य लागत के 50 प्रतिशत से अधिक तय किया गया है। मौसम की मार से किसानों को बचाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भी बनाई गई है। 
 
मोदी ने कहा कि किसानों को उपज का उचित मूल्य मिले, इसके लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। ई-एनएएम प्लेटफॉर्म से देशभर की सैकड़ों मंडियों को जोड़ने का काम चल रहा है। इससे किसानों को सीधे देशभर की किसी भी मंडी में ऑनलाइन अपनी उपज बेचने का विकल्प मिलेगा। किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान अभियान को इसी  हफ्ते सरकार ने मंजूरी दी है। इसके तहत किसानों को 17 लाख से अधिक सोलर पंप लगाने में मदद की जाएगी  ताकि उनको सिंचाई पर होने वाले बिजली या डीजल के खर्च से मुक्ति मिले।
 
मोदी ने कहा कि इसके अलावा 10 लाख सोलर पंपों को बिजली के ग्रिड से जोड़ने में किसानों की मदद की जाएगी। इससे वे सिंचाई भी मुफ्त में करेंगे और बची हुई बिजली भी बेच पाएंगे। यह अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाने के हमारे व्यापक अभियान का हिस्सा है। 
 
उन्होंने कहा कि पूर्वांचल उद्योग और रोजगार का बहुत बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। यहां अब भारतीय रेल बिजली से चलने वाली है। उद्योग लगने से यहां के लोगों को भी रोजगार मिलेगा और आसपास के लोग भी इसका फायदा उठा सकेंगे।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

अगला लेख