dharma sangrah
✕

पूर्वोत्तर में बाढ़ का कहर, आज असम में पीएम मोदी...

Updated: मंगलवार, 1 अगस्त 2017 (12:44 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के दौरे पर हैं जहां वह बाढ़ से हुए नुकसान की समीक्षा करेंगे। मोदी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचरने पर राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री हवाईअड्डे से हेलीकॉप्टर से यहां खानापाड़ा स्थित वेटरनेरी कॉलेज ग्राउंड पहुंचे।
 
इसके बाद प्रधानमंत्री निकटवर्ती ‘असम एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज’ पहुंचे जहां दोपहर में नई दिल्ली लौटने से पहले वह तीन बैठकें करेंगे।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री, उनके कैबिनेट सहयोगियों और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली बैठक के दौरान मोदी बाढ़ की स्थिति और इससे हुए ढांचागत नुकसान की समीक्षा करेंगे।
 
प्रधानमंत्री सत्तारूढ़ भाजपा और उनके गठबंधन सहयोगियों असम गण परिषद एवं बोडो पीपल्स फ्रंट की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह अरूणाचल प्रदेश, मणिपुर, नगालैंड और असम के मुख्यमंत्रियों के साथ भी बैठक करेंगे।
 
राज्य के वित्त मंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा था कि प्रधानमंत्री की यात्रा का मुख्य मकसद असम में बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान तलाशना है।

उल्लेखनीय है कि असम में बाढ़ से 82 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ की वजह से 26 हजार घर बर्बाद हो गए। इस वजह से एक लाख लोग विस्थापित किए गए हैं।
Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख