Daily Horoscope
✕

पीएम मोदी ने दिलीप कुमार के निधन पर जताया शोक, बताया सांस्कृतिक जगत के लिए नुकसान

Updated: बुधवार, 7 जुलाई 2021 (09:44 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनका जाना हमारे सांस्कृतिक जगत के लिए नुकसान है। ‘ट्रेजेडी किंग’ के नाम से मशहूर दिलीप कुमार का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे।

ALSO READ: दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन, सुबह 7:30 बजे ली अंतिम सांस
मोदी ने ट्वीट किया, 'दिलीप कुमार जी को सिनेमा जगत के दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। वह एक अद्वितीय प्रतिभा के धनी थे और इस वजह से सभी पीढ़ियों के दर्शकों के चहेते थे। उनका निधन हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए नुकसान है। उनके परिवार, मित्रों और असंख्य चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं।'
 
 
उन्होंने ट्वीट किया, 'दिलीप कुमार जी के परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। भारतीय सिनेमा में उनके अद्भुत योगदान को आने वाली पीढ़ियां याद करेंगी।'

<

My heartfelt condolences to the family, friends & fans of Dilip Kumar ji.

His extraordinary contribution to Indian cinema will be remembered for generations to come. pic.twitter.com/H8NDxLU630

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 7, 2021 >हिंदी फिल्मों के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में गिने जाने वाले दिलीप कुमार ने 1944 में ‘ज्वार भाटा’ फिल्म से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी और अपने पांच दशक लंबे कॅरियर में ‘मुगल-ए-आजम’, ‘देवदास’, ‘नया दौर’ तथा ‘राम और श्याम’ जैसी अनेक हिट फिल्में दीं। वह आखिरी बार 1998 में आई फिल्म ‘किला’ में नजर आए थे।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

अगला लेख