dharma sangrah

बुधवार को हो सकता है मोदी कैबिनेट का विस्तार, पीएम आवास पर हाईलेवल की बैठक आज

Updated: मंगलवार, 6 जुलाई 2021 (08:17 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। मोदी मंत्रिमंडल में 17 से 22 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं। इस संबंध में प्रधानमंत्री आवास पर आज एक हाईलेवल बैठक भी बुलाई गई है। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, रेल मंत्री पीयूष गोयल, प्रह्लाद जोशी और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत कई‍ दिग्गज शामिल हो सकते हैं।
 
अगले साल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के माध्यम से भाजपा इन राज्यों में राजनीतिक संतुलन स्थापित करने का प्रयास करेगी।
 
ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्वानंद सोनोवाल, सुशील मोदी समेत कई दिग्गजों को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। क्षेत्रीय दलों के नेताओं को मंत्रिपरिषद में शामिल कर एनडीए के कुनबा भी बढ़ाने की तैयारी है।
 
विस्तार में एनडीए में शामिल चार सहयोगी दलों को सरकार में प्रतिनिधित्व मिल सकता है। जेडीयू से भी 3 नेता मोदी सरकार में मंत्री बनाए जा सकते हैं।  लोजपा से पशुपति पारस के भी मंत्री बनने की संभावना है।
 
कहा जा रहा है कि 23 मंत्रालय विस्तार और बदलाव का शिकार हो सकते हैं। वर्तमान में मोदी मंत्रिमंडल में 57 सदस्य हैं। नियमों के तहत मंत्रिमंडल में कुल 81 मंत्री हो सकते हैं।

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

यूपी में 3000 करोड़ के जापानी निवेश से खुलेंगे 10000 से अधिक रोजगार के द्वार

Tukaram Mundhe : देश के हर राज्य को तुकाराम मुंढे जैसे IAS अधिकारी की जरूरत क्यों? 21 साल में 25 तबादले, फिर भी नहीं झुके 'सिंघम'

PM CARES में पड़े ₹8,500 करोड़, फिर भी पानी-बेंच के लिए तरस रहे बच्चे! अभिजीत दीपके की पीएम मोदी से बड़ी मांग

अगला लेख