ramcharitmanas

महागठबंधन भ्रष्टाचार, नकारात्मकता का गठबंधन : मोदी

Updated: रविवार, 20 जनवरी 2019 (15:42 IST)
मडगांव। कोलकाता में एक रैली के दौरान विपक्षी एकता के प्रदर्शन पर कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि उनका महागठबंधन भ्रष्टाचार, नकारात्मकता और अस्थिरता का एक गठबंधन है।
 
मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बूथ-स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष आगामी चुनावों में हार के डर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में छेड़छाड़ जैसे बहाने बना रहा है।
 
कई विपक्षी पार्टियों के नेता शनिवार को कोलकाता में एकत्र हुए थे और उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ने और मोदी को सत्ता से बेदखल करने की प्रतिबद्धता जताई थी।
 
विपक्ष के कई नेताओं ने रैली में ईवीएम की जगह मतपत्रों का इस्तेमाल किए जाने की मांग की थी। उन्होंने ईवीएम को सभी प्रकार की गड़बड़ियों का कारण बताया था।
 
मोदी ने कहा, 'विपक्ष का महागठबंधन भ्रष्टाचार, नकारात्मकता और अस्थिरता का गठबंधन है। विपक्ष के पास ‘धनशक्ति’ हैं, और हमारे पास जनशक्ति है।'
 
उन्होंने गोवा के बीमार मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और उन्हें गोवा का आधुनिक निर्माता बताया। (भाषा) 

Show comments

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

सभी देखें

यूपी में सड़क सुरक्षा व शून्य मृत्युदर की दिशा में परिवहन विभाग ने उठाए कड़े कदम

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

दिव्यांगजनों को डिजिटल सशक्त बना रही योगी सरकार, स्मार्टफोन-टैबलेट से बढ़ी पहुंच

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण, आप भी एंजॉय करें 14D-360 डिग्री थिएटर में फिल्म

यूपी में दिखता है बदलाव, मजबूत नेतृत्व से कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर

अगला लेख