dharma sangrah
✕

पीएम मोदी का बड़ा हमला, पाला बदलने और ससुर को धोखा देने में चंद्रबाबू नायडू अव्वल

Updated: रविवार, 10 फ़रवरी 2019 (14:06 IST)
गुंटूर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चन्द्रबाबू नायडू पर तंज करते हुए रविवार को कहा कि राज्य में गरीबों के लिए नई योजनाएं शुरू करने का वादा करने के बावजूद उन्होंने सिर्फ केन्द्र की विकास योजनाओं की नकल की है।
 
मोदी ने रविवार को एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नायडू ने दावा किया था कि वह मेरे वरिष्ठ हैं, लेकिन वह पाले बदलने और अपने ससुर (एनटी रामा राव) को धोखा देने में वरिष्ठ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नायडू ने आंध्र प्रदेश के सूर्योदय का वादा किया था लेकिन वह सिर्फ अपने पुत्र एन. लोकेश के उत्थान में लगे रहे।
 
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि अमरावती के पुन:विकास का वादा करने वाले मुख्यमंत्री अब अपने विकास में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि नायडू गरीबों के लिए नई योजनाएं शुरू करने के स्थान पर राजग सरकार की योजनाओं को अपना बताते रहे हैं।
 
देश को स्वच्छ ऊर्जा मुहैया कराने के संबंध में मोदी ने कहा कि 60 साल में जहां सिर्फ 12 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गए थे तो वहीं राजग सरकार ने सिर्फ चार साल में 13 करोड़ कनेक्शन दिए हैं। 

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख