Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पीएम मोदी ने क्यों कहा- आज का दिन है भारत के लिए बेहद खास...

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2020 (11:30 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इतिहास में दर्ज उन दो अहम घटनाओं, विनोबा भावे की जयंती तथा स्वामी विवेकानंद के शिकागो में दिए गए विश्व विख्यात संबोधन, को याद किया जो आज के दिन को भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण बनाती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों महापुरुषों से पूरी मानवता को बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
 
मोदी ने ट्वीट कर कहा कि पूरी दुनिया 9/11 (11 सितंबर) को अमेरिका में हुए भयावह आतंकी हमलों के लिए याद करती है। उन्होंने कहा कि यदि इंसान विवेकानंद द्वारा 19वीं सदी में दिए गए विश्व-बंधुत्व के संदेश और भावे के 'जय जगत' के नारे द्वारा प्रशस्त राह का अनुसरण करता तो यह तबाही नहीं मचती।
 
प्रधानमंत्री ने कहा, 'आज 11 सितंबर को हम भारत में 2 महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को याद करते हैं। आचार्य विनोबा भावे की जयंती और स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो में दिया गया उल्लेखनीय संबोधन। इन दोनों महापुरुषों से पूरी मानवजाति को बहुत कुछ सीखने को मिलता है।'
 
भावे को 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 1918 में महात्मा गांधी ने भावे के बारे में लिखा था, 'मैं नहीं जानता कि आपकी प्रशंसा किन शब्दों में करूं। आपका प्रेम और चरित्र तथा आत्म निरीक्षण मुझे मोहित करता है। मैं आपके महत्व का आकलन करने के योग्य नहीं हूं।'
 
उन्होंने कहा कि 1893 में दिया गया विवेकानंद का संदेश भारत के लोकाचार एवं मूल्यों की भावना को समुचित तरीके से प्रदर्शित करता है, जो हमारी भूमि के अभिन्न अंग हैं। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के संबोधन को पढ़ने की अपील की तथा संबोधन का लिंक भी टैग किया।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया 9/11 को अमेरिका में हुए भयावह हमले के लिए याद करती है। यदि मानवजाति आचार्य विनोबा भावे के बताए 'जय जगत' के मार्ग पर चलती और स्वामी विवेकानंद द्वारा 1893 में दिए विश्व-बंधुत्व के संदेश में बताए मार्ग का अनुसरण करती तो जो तबाही मची, वह नहीं होती। (भाषा)
 

Show comments

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

अयोध्‍या चढ़ावा विवाद को लेकर सोमवार को होगी ट्रस्‍ट की बैठक, ट्रस्टी चंपत राय समेत कई अहम मुद्दों पर होगा फैसला

योगी सरकार की निःशुल्क IAS-PCS आवासीय कोचिंग योजना का बढ़ा क्रेज

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए योगी सरकार ने दी 210 करोड़ की सब्सिडी, 43 हजार से अधिक लोगों को मिला लाभ

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

गाजियाबाद में चलती कार में 'क्लिनिक', अवैध भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

अगला लेख