biodatamaker
✕

भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को बोलने का कोई औचित्य नहीं : पीयूष गोयल

Updated: गुरुवार, 31 अगस्त 2017 (17:12 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने कांग्रेस की आलोचनाओं को खारिज करते हुए गुरुवार को कहा कि नोटबंदी पूरी तरह सफल रही है। यह कालेधन तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसा कदम था जिससे लोगों में यह संदेश गया कि कालेधन पर सरकार का रुख सख्त है और उन्हें इस मामले में कोई रियायत नहीं मिलेगी।
 
उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कारण ही पिछले 6 महीने में सबसे ज्यादा माओवादियों ने समर्पण किया। जब उनके धन का स्रोत गायब हो गया, उन्होंने यह कदम उठाया। नोटबंदी के कारण हजारों नकली नोटों पर शिकंजा कसा जा सका। फर्जी नोट से हममें से सभी प्रभावित रहे हैं। यह अब इतिहास बन गया है। 
 
बिजली, कोयला नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा तथा खान मंत्री पीयूष गोयल ने उद्योग मंडल फिक्की द्वारा आयोजित 'बिजनेस एंड क्लाइमेट' सम्मेलन के दौरान संवाददाताओं से अलग से बातचीत में कहा कि मुझे जरा भी संदेह नहीं है कि नोटबंदी शत-प्रतिशत सफल रही। मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद करता हं जिन्होंने कालेधन और भ्रष्टाचार पर ऐसा प्रहार किया जिससे पूरे देश में हलचल भी मची और सबने देखा कि यह सरकार कालेधन पर कोई रियायत नहीं देगी। 
 
कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि मुझे आश्चर्य लगता है और खासकर कुछ नेता (पी. चिदंबरम) जो इस देश का वित्त विभाग कई साल तक संभालते रहे, उन्हें इतनी समझ नहीं है, प्रारंभिक अर्थशास्त्र का ज्ञान नहीं है कि वो कहते हैं कि जो पैसा बैंक में आ गया वह कालेधन नहीं सफेद होता है और जो पैसा बाहर रहता है वह कालेधन होता है। इसी का परिणाम है कि देश में 2014 में इतनी दुर्दशा की स्थिति थी जिसे साफ करने के लिए पिछले 3 साल में हमारी सरकार को इतने कदम उठाने पड़े। 
 
उल्लेखनीय है कि पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने रिजर्व बैंक की तरफ से जारी आंकड़ों पर प्रतिक्रिया में बुधवार को कहा था कि चलन से हटाए गए एक फीसदी नोट ही केंद्रीय बैंक में वापस नहीं आए इस पर आरबीआई को नोटबंदी के कदम को लेकर शर्म करनी चाहिए। उन्होंने नरेन्द्र मोदी सरकार पर भी सवाल उठाए कि क्या नोटबंदी का फैसला काले धन को सफेद करने के लिए तैयार किया गया था।
 
कांग्रेस ने कहा है कि सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई और इस कवायद की वजह से 104 निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। पार्टी ने प्रधानमंत्री से माफी मांगने की मांग की है। गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक की बुधवार को जारी वार्षिक रपट के अनुसार नोटबंदी में प्रतिबंधित 500 और 1,000 रुपए के पुराने नोटों में 99% नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं।
 
मंत्री ने कहा कि उनकी (चिदंबरम) की समझ के कारण ही अर्थव्यवस्था का 2014 में बुरा हाल था तथा भारत को भ्रष्ट देश माना जाता था। कालेधन के बारे में सबसे अधिक जानकारी और समझ कांग्रेस पार्टी के पास है जिसके कार्यकाल में लाखों करोड़ रुपए के घोटाले हुए। कोयला क्षेत्र में करोड़ों रुपए, दूरसंचार में करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ। इतिहास गवाह है कि किस प्रकार कांग्रेस के समय में कालेधन को वैध बनाया गया। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख