Daily Horoscope
✕

गोशालाओं में लगेंगे बायोगैस संयंत्र : पीयूष गोयल

Updated: सोमवार, 12 जून 2017 (18:22 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय बिजली मंत्री पीयूष गोयल ने गोबर से रसोई गैस के उत्पादन की अपार संभावनाओं को देखते हुए देश की बड़ी गोशालाओं में बायोगैस के संयंत्र लगाए जाने की सोमवार को घोषणा की। इससे गोशालाओं की आमदनी होगी तथा देश की ईधन जरूरतों को भी पूरा किया जा सकेगा। 
     
गोयल ने अपने मंत्रालय की तीन वर्ष उपलब्धियों का ब्यौरा देने के लिए यहां बुलाई गई प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा कि बायोगैस में रसोई गैस के उत्पादन की अपार संभावना है। इसलिए बड़ी गोशालाओं में बायोगैस के संयंत्र लगाए जाएंगे। इससे गोशालाओं की आमदनी होगी तथा देश की ईधन जरूरतों को भी पूरा किया जा सकेगा। 
         
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, देश में प्रतिवर्ष 50 करोड़ टन बायोमास की उपलब्धता है। मंत्रालय के एक अध्ययन के अनुसार, अकेले कृषि एवं वनोपजों से प्रतिवर्ष 12 से 15 करोड़ टन अतिरिक्त बायोमास उपलब्ध है, जिससे करीब 18000 मेगावॉट बिजली उत्पादित की जा सकती है। (वार्ता)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख