sawan somwar

2022 से पहले हर घर में बिजली : पीयूष गोयल

Updated: गुरुवार, 10 अगस्त 2017 (14:50 IST)
नई दिल्ली। बिजली मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि 15 अगस्त 2022 से पहले देश के प्रत्येक घर तक बिजली पहुंचा दी जाएगी और सभी गांवों तक अगले वर्ष मई तक बिजली पहुंचा दी जाएगी।
 

लोकसभा में सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर में पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार ने देश के सभी घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए 15 अगस्त 2022 का लक्ष्य रखा है, इसके साथ ही देश के सभी गांव तक मई 2018 तक बिजली पहुंचा दी जाएगी तथा मुझे यह बताते हुए खुशी है कि सरकार अपना लक्ष्य समयसीमा से पहले पूरा कर लेगी।
 
मंत्री ने कहा कि जब हम सत्ता में आए थे, तब 18,000 गांवों में बिजली नहीं पहुंची थी और प्रधानमंत्री ने 1,000 दिनों में इन गांवों तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य रखा। अभी 3,500 गांव बचे हैं और हम इस कार्य को अगले वर्ष मई तक पूरा कर लेंगे।
 
उत्तरप्रदेश में बिजली खरीद के बारे में एक प्रश्न के उत्तर में गोयल ने कहा कि उत्तरप्रदेश में जब हमारी सरकार आई तब हमने यह जानकारी निकाली कि सस्ती बिजली उपलब्ध होने के बावजूद पहले महंगी बिजली खरीदी जाती थी जबकि 'मेरिट ऑर्डर डिस्पैच' के तहत राज्यों को पहले सस्ती बिजली खरीदनी है और फिर महंगी बिजली लेनी है।
 
बिजली मंत्री ने कहा कि हमने एक 'एप' बनाया है जिसे 'मेरिट' का नाम दिया गया है। इस एप पर राज्यों में बिजली के संबंध में पूरी जानकारी उपलब्ध होगी। लोग इसके माध्यम से 24 घंटे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। (भाषा) 
Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

CM योगी का सपा पर हमला, बोले- ‘सैफई सिंडिकेट तक सीमित था यूपी का विकास’

रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो

अमिताभ बच्चन ने किया यूपी की 'खाकी' को सलाम, ‘खाकी का सितारा’ में दिखी पुलिस के जज्बे की पूरी कहानी

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

अगला लेख