Daily Horoscope
✕

गहलोत के जादू से अटका पायलट का प्रोजेक्ट, अब 19 अक्टूबर के बाद विधायक दल की बैठक

Updated: सोमवार, 26 सितम्बर 2022 (08:19 IST)
एक तरफ जहां राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ राजस्थान में कांग्रेस टूटती हुई नजर आ रही है। दरअसल, राजस्थान में मुख्यमंत्री की कुर्सी से लिए जंग छिड़ी हुई है। अब ये लड़ाई साफतौर से राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच नजर आ रही है। सीएम पद के लिए पायलट के नाम पर गहलोत खेमा बिफर गया है और बगावत पर आ गया है। इस विवाद को सुलझाने के लिए अब कांग्रेस सारे प्रयास कर रही है। विधायकों को मनाने की कोशिश की जा रही है।

राजस्थान में पैदा हुए इस राजनीतिक संकट को शांत करने के लिए अब आगामी 19 अक्टूबर तक कांग्रेस विधायक दल की बैठक नहीं होगी। रविवार रात देर रात चले सियासी ड्रामे के बाद यह फैसला लिया गया है। अब राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल की बैठक कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के परिणाम के बाद होगी। बता दें कि 19 अक्टूबर के बाद विधायक दिल्ली जाएंगे। वहां वे सभी सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। उसके बाद नए सीएम का फैसला होगा।

राजस्थान कांग्रेस की आपसी फूट की वजह से कांग्रेस एक बार फिर से धर्म संकट में फंस गई है। ऐसे में कैसे राजस्थान का सीएम तय होगा और कैसे कांग्रेस अध्यक्ष के पद को लेकर चुनाव होंगे यह सवाल उठ गया है। बता दें कि सचिन लगातार राजस्थान का सीएम बनने के प्रयास में हैं, ऐसे में गहलोत गुट की बगावत के कारण एक बार फिर से सीएम की कुर्सी सचिन पायलट के पास आते-आते रह गई है।

गहलोत ने अपने विधायकों की बगावत के जरिए कांग्रेस हाईकमान को यह मैसेज दे दिया है कि राजनीति में बहुमत को नजरंदाज न किया जाए। कुल मिलाकर फिलहाल गहलोत के जादू से पायलट का प्रोजेक्ट पूरा होता नजर नहीं आ रहा है।

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

रामलीला मैदान में दादाग‍िरी की तो खैर नहीं, दिल्ली पुलिस ने बनाया नियमों का नया ड्राफ्ट, जान लीजि‍ए क्‍या हैं नए न‍ियम

उत्तराखंड में रिवर्स पलायन 44% बढ़ा: CM धामी बोले- प्रवासी गांवों से जुड़ रहे

आदिवासी इलाकों में पकड़ मजबूत करने के लिए सरकार का मास्टरप्लान: CM भूपेंद्र पटेल 3 दिन के गरबाडा दौरे पर

मध्य प्रदेश के खरगोन में 4.5 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

सोनिया गांधी की किताब और कंगना रनौत का पोस्ट: आखिर क्यों बीजेपी सांसद पर दर्ज हुआ केस?

अगला लेख