Hanuman Chalisa

गूगल ने भौतिक विज्ञानी जोसेफ प्लेत्यू का डूडल बनाकर किया सम्‍मान

सोमवार, 14 अक्टूबर 2019 (16:25 IST)
नई दिल्ली। सोमवार को गूगल ने फेनाकिस्टिस्कोप के आविष्कारक बेल्जियन भौतिक शास्त्री एंतोनी जोसेफ फर्दिनांद प्लेत्यू की 218वीं सालगिरह पर उनके सम्मान में फेनाकिस्टिस्कोप का डूडल बनाया है। फेनाकिस्टिस्कोप एक ऐसा उपकरण है जिससे तस्वीर को गतिशील दिखाने का भ्रम पैदा किया गया और जो सिनेमा का आधार बना।

गूगल ने डूडल के बारे में बताया कि प्लेत्यू की शैली दिखाने के लिए हमने एनिमेटेड डिस्क से प्रेरणा ली। ब्रसेल्स में जन्मे 14 अक्टूबर 1801 को प्लेत्यू के पिता फूलों के चित्र बनाने की कला में माहिर थे। कानून की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने फिजियोलजिकल ऑप्टिक्स का अध्ययन किया और प्रकाश और रंग का मानव रेटिना पर प्रभाव के विषय पर उनके काम ने उन्हें 19वीं सदी के जाना-माना वैज्ञानिक बना दिया।

प्लेत्यू ने अपने शोध प्रबंध में बताया कि प्रकाश, रंग, अंतराल और तीव्रता के अनुरूप रेटिना पर चित्र कैसे बनते हैं। इन निष्कर्षों के आधार पर उन्होंने 1832 में स्ट्रोबोस्कोपिक यंत्र का आविष्कार किया जिसमें अलग-अलग दिशाओं में घूमती हुई दो डिस्क लगी हुई थी। गूगल के अनुसार बाद में प्लेत्यू ने अपनी आंखों की रोशनी खो दी लेकिन अंधे होने के बाद भी वे वैज्ञानिक के रूप में सक्रिय रहे।

Show comments

Ali Khamenei Funeral : खामेनेई की अंतिम यात्रा पर बवाल, रूट बदलने से भड़के समर्थक, ईरान ने भारत को क्यों कहा धन्यवाद

AI नहीं असली वीडियो, वायनाड में भूस्खलन का खौफनाक वीडियो, खिलौनों की तरह मलबे में बहे बस और ट्रक

Electric scooter : मेटल बॉडी वाले सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, दाम सुनेंगे तो चौंक जाएंगे

सोने की रामचरित मानस भी सुरक्षित है और रामजी के आभूषण भी, गोविंद देव गिरि ने दिखाईं वस्तुएं

पत्नी को मारने 620 किमी दूर से इंदौर लाया कोबरा, ऐसे हत्‍या को बताया हादसा, शिवानी हत्याकांड में पति को उम्रकैद

सभी देखें

Gujarat : सूरत में बारिश का कहर, 6 घंटे में 10 इंच बारिश से शहर जलमग्न, 2100 लोगों का रेस्क्यू, रेड अलर्ट जारी

योगी सरकार का मेगा ग्रीन मिशन, गंगा-यमुना समेत 13 नदियों के किनारे लगेंगे 3.83 करोड़ से अधिक पौधे

E20 पेट्रोल से गाड़ियों को नुकसान के दावे 'पेड कैंपेन' का हिस्सा, नितिन गडकरी ने परिवार पर लगे आरोपों कर क्या कहा

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 12 लाख शिक्षकों को मिलेगी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा, छात्रों के खातों में जाएंगे ₹1320 करोड़

अगला लेख