kundali milan
✕

लगातार छठे दिन सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है 4 महानगरों में दाम

Updated: मंगलवार, 8 अक्टूबर 2019 (14:33 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमत लगातार छठे दिन घटती हुई दो सप्ताह से ज्यादा के निचले स्तर पर आ गई है। दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल 17 पैसे सस्ता बिका। 
 
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल 73.59 रुपए प्रति लीटर बिका जो 21 सितंबर के बाद का न्यूनतम भाव है। डीजल भी 10 पैसे सस्ता होकर 22 सितंबर के बाद के निचले स्तर 66.81 रुपए प्रति लीटर पर आ गया।
 
दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम लगातार छठे दिन घटे हैं। इन छह दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 1.02 रुपए और डीजल 68 पैसे सस्ता हुआ है।
 
कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत 17-17 पैसे घटकर क्रमश: 76.23 रुपए, 79.20 रुपए और 76.44 रुपए प्रति लीटर रही।
 
डीजल कोलकाता और चेन्नई में 10-10 पैसे सस्ता होकर क्रमश: 69.17 रुपए और 70.58 रुपए प्रति लीटर बिका। मुंबई में डीजल की कीमत आज 11 पैसे घटकर 70.03 रुपए प्रति लीटर रह गई। 
 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख