dharma sangrah
✕

लगातार 11वें दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, मुंबई में 85 रुपए तक पहुंचा पेट्रोल

Updated: गुरुवार, 24 मई 2018 (09:12 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल तथा डीजल की कीमत में बढ़ोतरी का सिलसिला 11वें दिन भी जारी रहा। मुंबई में पेट्रोल का दाम गुरुवार को 30 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 85 रुपए प्रति लीटर हो गया तथा डीजल 73 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया।
 
पिछले 11 दिनों में पेट्रोल तथा डीजल की कीमतों में ढाई रुपये प्रति लीटर से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में हो रही बढ़ोतरी को लेकर विपक्ष मोदी सरकार पर निशाना साध रहा है और चुनावी वर्ष में यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए चिंता का कारण बन सकता है।
 
मोदी सरकार 26 मई को चार वर्ष का कार्यकाल पूरा करने जा रही है और उसके लिए सबसे बड़ी चिंता की वजह पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी है।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार 26 मई 2014 को केंद्र में बनी थी। तब से लेकर अब तक डीजल के दाम में 18 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है जबकि पेट्रोल की कीमत में आठ प्रतिशत का इजाफा हुआ है। (वार्ता)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख