Hanuman Chalisa
✕

पेट्रोल की कीमत से हाहाकार, मुंबई में पहुंचा 80 के पार

Updated: सोमवार, 22 जनवरी 2018 (11:08 IST)
नई दिल्ली। मुंबई में पेट्रोल की कीमतों ने 40 महीने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार को मुंबई में पेट्रोल का भाव 80.10 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है, जो अगस्त 2014 के बाद सबसे अधिक भाव है। दिल्ली में भी पेट्रोल का भाव 40 महीने के ऊपरी स्तर पर है, सोमवार के लिए दिल्ली में भाव 72.33 रुपए प्रति लीटर है, वहीं कोलकाता में भाव 74.94 रुपए और चेन्नई में 74.91 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है।
 
 
डीजल के भाव भी लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को दिल्ली में डीजल का दाम 63.01 रुपए, कोलकाता में 65.67 रुपए, मुंबई में 67.10 रुपए और चेन्नई में 66.44 रुपए प्रति लीटर है। देश में सबसे महंगा डीजल आंध्रप्रदेश और तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में है, जहां डीजल का दाम 68.46 रुपए है, इसके अलावा केरल के त्रिवेंद्रम में भी भाव 68.40 रुपए और छत्तीसगढ़ के रायपुर में भाव 68.07 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
जीएसटी में शामिल करने की मांग : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाने का मुद्दा एक बार फिर से उठने लगा है। रविवार को पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाया जाए और इस मुद्दे पर केंद्र के साथ राज्यों की सहमति जल्द बन सकती है।
 
उन्होंने कहा कि केंद्र को उम्मीद है कि जीएसटी परिषद में इसको लेकर जल्द सहमति बन जाएगी। पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के लिए पेट्रोलियम मंत्री ने एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ी कीमतों का कारण बताया।

ये रहे पेट्रोल और डीजल के दाम 
दिल्ली- 72.33
कोलकाता- 74. 94
मुम्बई- 80.10
चेन्नई- 74.91
डीजल (रुपए प्रति लीटर)
दिल्ली- 63.01
कोलकाता- 65.67
मुंबई- 67.10
चेन्नई- 66.44

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

अगला लेख