shradh paksha
✕

पेट्रोल, डीजल की कीमतों पर सरकार की नजर : प्रधान

Updated: शुक्रवार, 19 जनवरी 2018 (00:07 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आज कहा कि सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि पर नजर रखे हुए है। उन्होंने उत्पाद शुल्क में कटौती को लेकर कुछ नहीं कहा। पेट्रोल और डीजल के दाम में तेजी के बीच उन्होंने यह बात कही।


दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य आज बढ़कर 71.56 रुपए प्रति लीटर रहा जो अगस्त 2014 के बाद सर्वाधिक है। मुंबई में भाव 80 रुपए के करीब पहुंच गया है। वहीं डीजल का मूल्य दिल्ली में 62.25 रुपए लीटर के उच्च स्तर पर पहुंच गया जबकि मुंबई में स्थानीय कर या वैट अधिक होने के कारण 66.30 रुपए पर पहुंच गया है।

यहां उद्योग के एक कार्यक्रम में संवाददाताओं के सवालों के जवाब में प्रधान ने कहा कि केंद्र ने अक्टूबर में पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में दो रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों ने वैट (मूल्य वर्द्धित कर) में कटौती कर इसका अनुकरण किया। ‘लेकिन कई अन्य को अभी यह करना है। मैं राज्यों से कर में कटौती का अनुरोध करूंगा।’

यह पूछे जाने पर कि क्या केंद्र उत्पाद शुल्क में कटौती करेगा, उन्होंने कहा, ‘हम कीमत स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।’ उन्होंने कहा कि दरों में संशोधन उनके मंत्रालय के अंतर्गत नहीं आता, यह वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आता है। हालांकि उन्होंने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया कि क्या उनके मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय को उत्पाद शुल्क में कटौती का सुझाव दिया है।

पेट्रोल और डीजल के भाव 15 दिसंबर 2017 से बढ़ रहे हैं। उस दिन डीजल के दाम 58.34 रुपए लीटर था और एक महीने के बाद इसमें 3.91 रुपए लीटर की वृद्धि हुई है। इस दौरान पेट्रोल की कीमत 2.49 रुपए बढ़ी। कच्चे तेल का दो प्रमुख मानक ब्रेंट पिछले सप्ताह 70 डालर बैरल पर पहुंच गया जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 64.77 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। तेल के दाम में तेजी से उत्पाद शुल्क में कटौती की मांग उठी है ताकि आम लोगों को कुछ राहत मिल सके। (भाषा)

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

घूसखोर पुलिसवालों पर गाज! किसी की नौकरी गई तो कोई सस्पेंड, जानें CM विजय के एक्शन की पूरी इनसाइड स्टोरी

कौन हैं नेहा बोरा और क्यों इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं?

Weather Update: 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, बिहार-यूपी में उफान पर नदियां

सीएम धामी का बड़ा तोहफा, खटीमा में 7.23 करोड़ की आधुनिक गौशाला तैयार; 16 हजार से ज्यादा गौवंश को मिला नया आशियाना

LIVE: गोपालक सम्मेलन में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

अगला लेख