ramcharitmanas

पेट्रोल पर कर के खिलाफ प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Updated: शनिवार, 16 सितम्बर 2017 (01:01 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने आज कहा कि वह पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में बेजा बढ़ोतरी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन शुरू करेगी। शुल्क में बढ़ोतरी की वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम में खासी बढ़ोतरी हुई है। 
 
भाजपा सरकार पर आम आदमी को लूटने और उनके खर्च पर मुनाफाखोरी करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अजय माकन ने कहा कि जब तक कठोर कराधान व्यवस्था वापस नहीं ली जाती कांग्रेस अपनी लड़ाई जारी रखेगी।
 
उन्होंने कहा कि अगर आप 100 रूपए का पेट्रोल खरीदते हैं तो इसमें से 51.78 रूपए करों में चला जाता है जबकि इतने ही रूपए के डीजल में 44.40 रूपए कर के तौर पर जाते हैं। उन्होंने ईंधन पर लगाए गए करों तथा उनसे सरकार को हुए मुनाफे पर श्वेत पत्र लाने की मांग की और कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर देशभर में प्रदर्शन करेगी।
 
यह प्रदर्शन 20 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी से शुरू होगा। उन्होंने कहा, आम आदमी पर इस बोझ और सरकार के अपनी तिजोरी भरने के खिलाफ कांग्रेस एक राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन शुरू करेगी। माकन ने कहा कि कांग्रेस 17 सितंबर से पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान शुरू करेगी और 20 सितंबर से बड़ा प्रदर्शन शुरू करेगी। (भाषा) 
 
Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

Mojtaba Khamenei : मोजतबा खामेनेई की किसी भी पल हो सकती है मौत, इजराइली मीडिया के दावे के बीच सामने आया वीडियो, कैसी है ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत

मैं आज दर्द, डेटा और दौलत की बात करुंगा, चक्रव्यूह में फंसे हैं देश के छात्र, रील नशा है, छात्रों की गूंज में बोले राहुल गांधी

रांची छात्र आंदोलन: दूसरे दौर भी नहीं निकला बातचीत का कोई नतीजा, MLA जयराम महतो ने किया अनशन का ऐलान

प्रयागराज में राहुल गांधी की गूंज, छात्रों के बीच खोला रोजगार के '5 बंद दरवाजों' का सच

जापान के बाद 162 KMPH की रफ्तार से चीन की ओर बढ़ा टाइफून डॉल्फिन, चीन में अलर्ट, बंदरगाह, स्कूल बंद, उड़ानें रद्द

अगला लेख