suvichar
✕

पेट्रोल ने भी तोड़ा रिकॉर्ड, 86 रुपए प्रति लीटर बिका...

Updated: शुक्रवार, 31 अगस्त 2018 (14:08 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के अधिकतर राज्यों में पेट्रोल के दाम शुक्रवार को रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुँच गए। डीजल की महंगाई भी नए ऐतिहासिक स्तर पर रही। मुंबई में पेट्रोल आज लगभग 86 रुपए प्रति लीटर बिका। 
 
कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी और डॉलर की तुलना में रुपए के लुढ़कने के कारण दोनों ईंधनों के दाम लगातार छठे दिन बढ़े हैं। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में शुक्रवार को पेट्रोल के दाम 21 से 23 पैसे प्रति लीटर के बीच बढ़ाए गए जो इस साल 9 जुलाई के बाद की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। डीजल की कीमत 28 से 30 पैसे प्रति लीटर बढ़े जो इस साल 18 मई के बाद की सर्वाधिक वृद्धि है।
 
दिल्ली में पेट्रोल 22 पैसे महंगा होकर 78.52 रुपए प्रति लीटर बिका। इससे पहले इसका उच्चतम स्तर 78.43 रुपए प्रति लीटर था। यहां डीजल की कीमत भी 29 पैसे बढ़कर 70.21 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। यह पहली बार है जब देश की राजधानी में डीजल 70 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंचा है। 
 
कोलकाता में पेट्रोल के दाम 21 पैसे और डीजल के 28 पैसे बढ़कर क्रमश: 81.44 रुपए और 73.06 रुपए प्रति लीटर के उच्चतम स्तर पर रहे।
 
चेन्नई में भी पेट्रोल ने शुक्रवार को सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। यहां पेट्रोल की कीमत 23 पैसे और डीजल की 30 पैसे की वृद्धि के साथ क्रमश: 81.58 रुपए 74.18 रुपए प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। 
 
देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 21 पैसे महंगा होकर 85.93 रुपए प्रति लीटर बिका। यह 2 जून के बाद का उच्चतम स्तर है। यहां डीजल की कीमत 30 पैसे बढ़कर 74.18 रुपए प्रति लीटर दर्ज की गई, जो अब तक सबसे ज्यादा है।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख