Daily Horoscope
✕

लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल रहा स्थिर, जानिए 4 महानगरों में भाव

Updated: शनिवार, 3 अगस्त 2019 (11:41 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल की कीमत में शनिवार को भी राहत मिली है। पेट्रोल के दाम आज तीसरे दिन भी घट गए, जबकि डीजल के भाव में लगातार चौथे दिन स्थिरता बनी रही। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के भाव में आज दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 7 पैसे और चेन्नई में 8 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। देश की राजधानी दिल्ली में इन 3 दिनों में पेट्रोल 24 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है।

खबरों के मुताबिक, आज लगातार तीसरे दिन पेट्रोल की कीमत में राहत मिली है, जबकि डीजल के भाव में लगातार चौथे दिन स्थिरता बनी रही। पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है, जबकि शुक्रवार को इसमें 11 पैसे प्रति लीटर की कमी हुई थी।

आज देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का भाव 72.62 रुपए प्रति लीटर रहा, वहीं डीजल 66.00 रुपए के स्तर पर स्थिर रहा। कोलकाता, मुंबई में पेट्रोल के दाम 7 पैसे और चेन्नई में 8 पैसे प्रति लीटर तकलुढ़के। इसके साथ ही कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के भाव क्रमश: 75.30 रुपए, 78.27 रुपए और 75.45 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गए, जबकि डीजल में कोई बदलाव नहीं हुआ।

पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है। जब इंटरनेशनल क्रूड ऑयल की कीमत बढ़ती है तो भारत में इनका दाम भी बढ़ जाता है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख