dharma sangrah
✕

आज दूसरे दिन भी घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए 4 महानगरों में कितने कम हुए भाव...

Updated: शुक्रवार, 14 जून 2019 (13:18 IST)
तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट का सिलसिला आज भी जारी रहा। देश के महानगरों में आज पेट्रोल के दाम 16 से 18 पैसे प्रति लीटर तो वहीं डीजल की कीमतों में 16 से 17 पैसे तक की कटौती की गई। इस कटौती से लोगों को काफी हद तक राहत मिल सकती है।
 
दिल्ली में पेट्रोल 17 पैसे सस्ता होकर 70.18 रुपए प्रति लीटर, तो डीजल 16 पैसे सस्ता होकर 64.17 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है, कोलकाता में पेट्रोल 17 पैसे सस्ता होकर 72.44 रुपए प्रति लीटर, वहीं डीजल 16 पैसे सस्ता होकर 66.09 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
 
चेन्नई में पेट्रोल 18 पैसे सस्ता होकर 72.90 रुपए प्रति लीटर, वहीं डीजल 17 पैसे सस्ता होकर 67.88 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है, मुंबई में पेट्रोल 16 पैसे सस्ता होकर 75.88 रुपए प्रति लीटर, वहीं डीजल 17 पैसे सस्ता होकर 67.28 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 2 दिनों से पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती की है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत टैक्स कम होने की वजह से अन्य राज्य और महानगरों की तुलना में काफी कम हैं। इससे पहले गुरुवार को पेट्रोल के भाव 9 पैसे प्रति लीटर तक कम हुए, वहीं चारों महानगरों में डीजल 6 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

अगला लेख