dharma sangrah
✕

पेंशनधारकों के लिए केंद्र सरकार के निर्देश- न लगाएं सेल्फी

Updated: सोमवार, 14 मई 2018 (22:56 IST)
केंद्र सरकार ने पेंशन धारकों के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। इसमें पेंशनधारकों से कहा गया है कि वे फॉर्म पर सेल्फी न लगाएं। फार्म पर स्पष्ट तस्वीर लगाएं, जिसमें चेहरा और आंखें स्पष्ट दिखाई दे। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अफसर के मुताबिक ये निर्देश छोटे-छोटे कारणों से पेंशन में होने वाली देरी की समस्या को दूर करने के लिए दिए गए हैं।
 
नए निर्देशों के मुताबिक फार्म में ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पर भी रोक लगाई गई है। साथ ही फॉर्म में साइज के मुताबिक ही फोटो लगानी पड़ेगी। फॉर्म में दिए गए बॉक्स की तुलना में फॉर्म में हस्ताक्षर छोटे नहीं होने चाहिए।  धारकों को मुख्यालय की ओर से प्रमाणित तीन तस्वीरें देनी होंगी। अंधेरे में या किसी विशेष यूनिफॉर्म में ली गईं तस्वीरें मान्य नहीं होंगी। कंप्यूटर प्रिंट वाली या हस्ताक्षर वाली फोटो पर भी रोक लगाई गई है। गौरतलब है कि सिविल सिर्विसेज पेंशन रूल 1972 के अंतर्गत फार्म-5 जमा करना होता है।
 
अब लेट नहीं होगी पेंशन :  मंत्रालय के अफसर के अनुसार कई बार छोटे-छोटे कारणों के चलते पेंशन लेट हो जाती है। मंत्रालय ने सभी केंद्रीय विभागों को तस्वीर संबंधी निर्देश जारी किए हैं। पेंशन फॉर्म स्पष्ट होने से पेंशन के मामलों का निपटारा सही समय पर हो सकेगा। रिटायर कर्मियों को पेंशन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वर्तमान में 48.41 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 61.17 लाख केंद्रीय पेंशन धारक हैं। नए निर्देशों में फॉर्म में दिए गए बॉक्स की तुलना में फॉर्म में हस्ताक्षर छोटे नहीं होने चाहिए।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

अलीपुरद्वार में सुवेंदु अधिकारी ने किया एसटी गर्ल्स हॉस्टल का दौरा, बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग की नई करतूत का खुलासा, इस्तीफे के पहले पत्नी के साथ मिलकर किया था ये कांड?

फ्रेजाइल फाइव से 440 स्पेस स्टार्टअप तक: GTA 6 के बहाने पीएम मोदी ने दिखाई भारत की बदलती तस्वीर?

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अगला लेख