Daily Horoscope
✕

कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार, मोदी भारत हैं और भारत मोदी, यह सोच गलत

Updated: बुधवार, 4 जून 2025 (15:47 IST)
Congress attacks BJP : कांग्रेस ने राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपा के हमले के बाद बुधवार को पलटवार किया और कहा कि सत्तापक्ष की यह सोच गलत है कि नरेन्द्र मोदी भारत हैं और भारत नरेन्द्र मोदी है। पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यह दावा भी किया कि मौजूदा सरकार की विदेश नीति सरेंडर नीति बन गई है। ALSO READ: राहुल गांधी के बयान से भाजपा नाराज, बताया नेता प्रतिपक्ष की मानसिकता कितनी खतरनाक?
 
भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में सरेंडर (आत्मसर्मण) संबंधी टिप्पणी कर सशस्त्र बलों का अपमान करने का बुधवार को आरोप लगाया और कहा कि यह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को कमतर आंकने के समान है।
 
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस नेता ने पड़ोसी देश के समर्थन में बोलने के मामले में पाकिस्तानी सेना प्रमुख, उसके प्रधानमंत्री और वहां के आतंकवादी सरगनाओं को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के कटाक्ष एक बीमार और खतरनाक मानसिकता को दर्शाते हैं।
 
खेड़ा ने संवाददाताओं से बातचीत में भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा के लोग पिछले 11 साल से ‘मुकद्दर का सिकंदर’ फिल्म बना रहे थे, लेकिन जब फिल्म बनकर तैयार हुई तो वह निकली 'नरेंदर का सरेंडर’। उन्होंने दावा किया कि बहादुरी का कोई इंजेक्शन नहीं होता, बल्कि वह इंसान के चरित्र में होती है। भाजपा-आरएसएस के लोगों का इतिहास ही कायरता का रहा है। जब ऐसा व्यक्ति देश की बागडोर संभालता है तो देश का भविष्य खतरे में आ जाता है, जो हम वर्तमान में देख भी रहे हैं। ALSO READ: नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि जब बहादुर भारतीय सेना ने पाकिस्तान की गर्दन दबोच रखी थी, तभी ट्रंप का एक फोन आया और नरेन्द्र मोदी ‘सरेंडर’ कर गए। ट्रंप ने कई बार कहा कि हमने व्यापार की धमकी देकर सीजफायर कराया, लेकिन नरेंद्र मोदी ने आज तक ट्रंप का जवाब नहीं दिया। ये जवाब देंगे भी नहीं, क्योंकि ‘नाम नरेन्द्र, काम सरेंडर’, यह असलियत है।
 
उन्होंने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा, 'जो लोग कह रहे हैं कि नरेन्द्र मोदी के सरेंडर का मतलब है, भारत का सरेंडर करना... वो ठीक से समझ लें, यह देश 140 करोड़ लोगों का है, ये सबका उतना ही है, जितना नरेन्द्र मोदी का है। यह सोच गलत है कि ‘मोदी इज इंडिया’, इंडिया इज नरेन्द्र मोदी’ (नरेन्द्र मोदी भारत हैं और भारत नरेन्द्र मोदी है)।
 
उन्होंने कहा कि हम पिछले एक महीने से पूछ रहे हैं कि देश के आत्मसम्मान के साथ यह सौदा क्यों हुआ, संघर्षविराम आखिर किन शर्तों पर किया गया और हाफिज सईद, अजहर मसूद जैसे आतंकी कहां हैं? लेकिन हमें पिछले एक महीने से जवाबों की जगह सिर्फ सस्ते डायलॉग सुनने को मिल रहे हैं।
 
काग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि यह देश और सेना मजबूत हैं, लेकिन प्रधानमंत्री और उनकी सरकार कायर हैं। प्रधानमंत्री मोदी के 11 साल के कार्यकाल में हर बार उनका ‘सरेंडर’ ही देखने को मिला है। वह कहते थे कि काला धन लाएंगे, बेरोजगारी हटाएंगे, किसानों की आमदनी दोगुनी कर देंगे, चीन को लाल आंखें दिखाएंगे, लेकिन सरेंडर कर बैठे। चीन के नाम पर ऐसा हाल हो जाता है कि मुंह खोलते ही क्लीनचिट दे देते हैं। चीन का नाम ले नहीं पाते और पूर्वोत्तर के लोगों के रंग -रूप का मजाक उड़ाते हैं, गणेश जी का अपमान करते हैं। हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र बनें, सरेंडर न करें। (भाषा)
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख