sundarkand

पंतजलि के सामान से बीमार हुए बाढ़ पीड़ित!

Updated: मंगलवार, 19 सितम्बर 2017 (15:17 IST)
बाबा रामदेव के पतंजलि संस्थान की एक बड़ी गलती सामने आई है। संस्थान ने बाढ़ पीड़ितों को एक्सपायरी सामान बंटवा दिया। इस सामान के प्रयोग से कई लोग बीमार हो गए। एक स्थानीय टीवी चैनल के वीडियो से  यह सारा मामला प्रकाश में आया।
 
असम के स्थानीय टीवी चैनल टाइम 8 के एक वीडियो के मुताबिक पतंजलि ने मजुली जिले में करीब 12 लाख रुपये मूल्य का सामान भेजा है। इनमें से अधिकांश एक्सपायरी डेट की है। वहां स्थानीय मीडिया में यह खबर भी आई कि इन सामानों को इस्तेमाल करने के बाद कई लोग बीमार पड़ गए।
 
असम के कई जिले बाढ़ की त्रासदी झेल रहे हैं। ऐसे में कई सामाजिक संगठनों समेत कई कॉरपोरेट्स घराने भी मुसीबत की इस घड़ी में लोगों के बीच राहत सामग्री बांट रहे हैं। इन सबके बीच बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद ने बाढ़ पीड़ितों के बीच एक्सपायरी सामान बांट दिए। स्थानीय चैनल के वीडियो में जिन सामानों पर एक्सपायरी डेट अक्टूबर 2016 लिखा है, उसे भी बाढ़ पीड़ितों के बीच बांट दिया गया। दूध पावडर के कुछ डिब्बों पर 5 सितंबर 2017 एक्सपायरी डेट लिखा था। 
 
जिला प्रशासन ने एक्सपायरी सामान बांटे जाने से इंकार किया है। जिलाधिकारी के मुताबिक एक्सपायरी सामान आए थे लेकिन उन्हें बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटा नहीं गया। जिलाधिकारी ने बताया कि उन्होंने इस बारे में पतंजलि आयुर्वेद को पत्र लिखा है। पतंजलि के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने इस तरह के आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की खबरें झूठी हैं, कंपनी कभी भी इस तरह का लापरवाहीभरा कदम नहीं उटा सकती है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने बाढ़ पीड़ितों के बीच मानवता के आधार पर सामान बंटवाए हैं। एक्सपायरी डेट की कोई भी वस्तु वहां नहीं भेजी गई है। (एजेंसियां)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी पर पाकिस्तान का बड़ा एक्शन: मसूद अजहर की गिरफ्तारी पर 70 लाख का इनाम

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल: 17 सांसद छोड़ सकते हैं NCPI का साथ, भाजपा में शामिल होने की तैयारी!

BJP प्रत्याशी को सिर्फ 1 वोट, पत्नी और माता-पिता ने भी नहीं दिया साथ? राजस्थान में चौंकाने वाला रिजल्ट

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

अगला लेख