Daily Horoscope
✕

खुशखबर! अब हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में बनेंगे पासपार्ट

Updated: शुक्रवार, 23 जून 2017 (19:41 IST)
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को घोषणा की कि अब से पासपोर्ट केवल अंग्रेजी में नहीं बल्कि  अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होंगे। उन्होंने कहा, अब, हमने नासिक प्रिंटिंग प्रेस को आदेश दिया है कि पासपोर्ट हिंदी में भी होने चाहिए। इसलिए आपको पासपोर्ट हिंदी और अंग्रेजी में मिलेंगे।
 
पासपोर्ट प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के उद्देश्य से किये जा रहे बदलावों में सुषमा ने घोषणा की कि जिन आवेदकों की आयु आठ वर्ष से कम या 60 वर्ष से अधिक है उन्हें पासपोर्ट शुल्क में 10 फीसदी की छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि तत्काल पासपोर्ट के लिए आवेदन करते समय राशन कार्ड जमा किए जा सकते हैं। राशन कार्ड जमा करने का विकल्प मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बहुत मदद मिलेगी जिनके पास पैन कार्ड नहीं होता।
 
वर्तमान में पासपोर्ट पर निजी जानकारी केवल अंग्रेजी भाषा में ही छापी जाती है और सुषमा के मुताबिक उन्हें इस बारे में काफी  शिकायतें मिली हैं। पासपोर्ट अधिनियम, 1967 के 50 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित समारोह में सुषमा ने कहा, पासपोर्ट कम से कम दो भाषाओं में होने चाहिए। सभी अरब देशों में पासपोर्ट अरबी में होते हैं, जर्मनी में जर्मन भाषा में और रूस में रूसी भाषा में होते  हैं। हम इन्हें हिंदी में क्यों नहीं बना सकते?  
 
उन्होंने कहा, अब, हमने नासिक प्रिंटिंग प्रेस को आदेश दिया है कि पासपोर्ट हिंदी में भी होने चाहिए। इसलिए आपको पासपोर्ट हिंदी और अंग्रेजी में मिलेंगे। डाक विभाग ने इस मौके पर एक स्मृति डाक टिकट जारी किया। समारोह में संचार मंत्री मनोज सिन्हा और विदेश राज्य मंत्रियों वीके सिंह तथा एमजे अकबर ने भी भाग लिया।
 
सुषमा ने कहा कि बुजुर्ग लोगों के पासपोर्ट की मांग में इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि आठ साल से कम और 60 साल से अधिक उम्र के आवेदकों के लिए पासपोर्ट शुल्क में 10 प्रतिशत की कटौती कल से लागू होगी। उन्होंने कहा कि वैदिक काल में आठ साल की उम्र में बच्चा गुरुकुल जाता था और 60 वर्ष की आयु के बाद वानप्रस्थ आश्रम शुरू होता था।
 
सुषमा ने कहा कि उन्हें पासपोर्ट प्राप्त होने में लोगों को कठिनाइयां होने की शिकायतें मिल रही थीं तथा पासपोर्ट नियमों का अध्ययन करने के बाद उन्हें लगा कि कुछ नियम अनावश्यक, अप्रचलित या अव्यावहारिक हैं। (भाषा)
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख