sawan somwar

सात ट्रेनों में टीटीई को मिले 'हैंड हेल्ड टर्मिनल', टनों कागज की बचत होगी

Updated: शुक्रवार, 7 दिसंबर 2018 (23:26 IST)
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में चल टिकट परीक्षकों (टीटीई) को आरक्षित टिकटों की जांच और उन्हें दर्ज करने के लिए 'हैंड हेल्ड टर्मिनल' (एचएचटी) से लैस करना शुरू कर दिया है। इससे गाड़ी में खाली बर्थों की उपलब्धता और प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को निष्पक्षता से सीट मिलना सुनिश्चित हो जाएगी।
 
 
उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यहां बताया कि उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल को कुल 180 एचएचटी सेट प्राप्त हुए हैं। दिल्ली से चलने वाली 4 शताब्दी एक्सप्रेस गाड़ियों, 2 राजधानी एक्सप्रेस और गतिमान एक्सप्रेस गाड़ियों में टीटीई को एचएचटी प्रदान किए गए हैं। अन्य सभी गाड़ियों में भी जल्द ही ये मशीनें दी जाएंगी।
 
प्रवक्ता के अनुसार चल टिकट परीक्षकों को अब गाड़ियों में रिजर्वेशन चार्ट लेकर चलना नहीं पड़ेगा। उन्हें यात्रियों की आरक्षण स्थिति की जांच एवं अगले स्टेशन पर आरक्षण स्थिति की सूचना के लिए 'हैंड हेल्ड टर्मिनल' दिए जाएंगे। वर्तमान में बर्थ उपलब्धता की स्थिति, टिकटों की जांच एवं चार्ट को टीटीई द्वारा आरक्षण चार्ट पर किया जाता है।
 
इसके लिए उन्हें गाड़ियों में यात्रियों की आरक्षण की जांच या बर्थ आरक्षित करने के लिए कागजों का आरक्षण चार्ट ले जाना पड़ता है। उन्हें टिकट की जांच या बर्थ आवंटन करने के लिए बार-बार आरक्षण चार्ट को रेफर करना पड़ता है। आईटी की पहल से 'हैंड हेल्ड टर्मिनल' आरंभ करने से कागजों पर कार्य समाप्त हो जाएगा तथा एचएचटी प्रणाली से मार्ग के सभी स्टेशनों को बर्थ उपलब्धता की तुरंत सूचना मिल जाएगी।
 
प्रवक्ता के अनुसार वर्तमान में 12039/12040 काठगोदाम शताब्दी, 12037/12038 लुधियाना शताब्दी, 12029/12039 अमृतसर शताब्दी और 12017/12018 देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस, 12050/12049 गतिमान एक्सप्रेस तथा 12434/12433 चेन्नई राजधानी एक्सप्रेस तथा 22414/22413 गोवा राजधानी एक्सप्रेस में इस सुविधा को प्रारंभ किया गया है तथा धीरे-धीरे सभी गाड़ियों में प्रारंभ किया जाएगा।
 
दिल्ली के मंडल रेल प्रबंधक आरएन सिंह ने बताया कि इस प्रणाली से बर्थ आवंटन में पारदर्शिता बढ़ेगी। इसके अलावा पर्यावरण अनुकूल होने के कारण इस सुविधा से वर्तमान में आरक्षण चार्ट प्रिंट करने के लिए प्रयोग किए जा रहे टनों कागजों की बचत होगी।
 
उन्होंने आगे कहा कि इस प्रणाली से यात्री आरक्षण प्रणाली में सुधार होगा तथा प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को चलती गाड़ी में सीट उपलब्धता की पुष्टि होगी तथा सभी स्टेशनों को बर्थ उपलब्धता की स्थिति तत्काल पहुंच जाएगी। इस पहल से रिफंड के दावे का तेजी से निपटान करने में भी सहायता मिलेगी। (वार्ता)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

दिल्ली-NCR में CNG फिर हुई महंगी, 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम; जानें नई कीमत

Top News 29 August: नेपाल में जलप्रलय से 579 मौतें, दिल्ली-NCR में CNG महंगी; मुंबई में महंगा होगा दूध

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

अगला लेख