dharma sangrah
✕

इस बार बदलेगी बजट की तारीख, सत्र 29 जनवरी से

Updated: रविवार, 14 जनवरी 2018 (13:54 IST)
नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू होगा और वित्त वर्ष 2018-19 के लिए आम बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा।
 
संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार ने संसद का शीतकालीन सत्र समाप्त होने के बाद शुक्रवार को बताया कि बजट सत्र 29 जनवरी को शुरू होगा और छह अप्रैल तक चलेगा, जिसमें 10 फरवरी से चार मार्च तक अवकाश रहेगा। अवकाश के दौरान विभिन्न समितियां बजट तथा विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर विचार विमर्श करेंगी। बजट सत्र में दोनों सदनों की 31 बैठक होंगी।
 
उन्होंने बताया कि सुबह केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथसिंह की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की संसदीय और राजनीतिक मामलों समितियों की बैठक हुई जिसमें बजट सत्र की तिथियों का निर्णय लिया गया और इस संबंध में राष्ट्रपति को सिफारिश भेज दी गई है। (वार्ता)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख