Hanuman Chalisa

संसदीय इतिहास का अनोखा दिन, निपटाया सौ फीसदी कामकाज

Updated: शुक्रवार, 4 अगस्त 2017 (14:23 IST)
नई दिल्ली। संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि तीन अगस्त का दिन संसदीय इतिहास के लिए अनोखा दिन था जिस दिन लोकसभा में सौ फीसदी कामकाज निपटाया गया।
 
अनंत कुमार ने लोकसभा में कहा कि तीन अगस्त को सदन की कार्यसूची में विचार तथा पारित करने के लिए तीन विधेयक सूचीबद्ध थे और तीनों को ही चर्चा करने के बाद पारित किया गया।
 
उन्होंने प्रश्नकाल के बाद शून्यकाल की परंपरा को बनाए रखने की मांग कर रहे कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से भारतीय पेट्रोलियम और ऊर्जा संस्थान विधेयक 2017 को पहले चर्चा कर पारित करने की अपील करते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण विधेयक है और इसे पारित करने के बाद शून्यकाल लिया जा सकता है।
 
उन्होंने कहा कि तीन अगस्त को लोकसभा ने सौ फीसदी कामकाज निपटाया। उन्होंने कहा कि यह संसदीय इतिहास का अनोखा दिन था जब कार्यसूची का सारा कामकाज निपटाया गया। हालांकि उन्होंने खड़गे की मांग पर अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के इस निर्देश से सहमति जतायी कि सरकार भविष्य में इस प्रकार शून्यकाल को स्थगित कर कोई प्रस्ताव या विधेयक चर्चा के लिए लाने से बचेगी।
 
इससे पूर्व खड़गे ने कहा कि तीन अगस्त को भी सदन में शून्यकाल नहीं हुआ था और आज भी शून्यकाल नहीं लिया जा रहा। उन्होंने कहा कि यह ठीक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संसदीय परम्परा को ध्वस्त कर रही है।
 
अनंत कुमार ने कहा कि आज शून्यकाल न लें। किन्तु बाद में लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधेयक के बाद शून्यकाल के मुद्दों को लिया जाएगा। (भाषा) 
Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

अगला लेख