Daily Horoscope
✕

बंगालियों के लिए मछली पकाएंगे वाले बयान पर एक्‍टर परेश रावल ने मांगी माफी

Updated: शुक्रवार, 2 दिसंबर 2022 (17:13 IST)
नई दिल्‍ली, गुजरात में पहले चरण का मतदान हुआ है, ऐसे में यहां भाजपा के लिए प्रचार कर रहे बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल बंगालियों को लेकर की गई टिप्‍पणी से विवादों में फंसे गए हैं। उन्‍होंने कहा था कि गुजरात के लोग महंगाई को बर्दाश्‍त कर लेंगे, लेकिन पड़ोस के बांग्‍लादेशियों और रोहिंग्‍याओं को नहीं। बयान वायरल होने के बाद इस पर विवाद शुरू हो गया। विरोध और आलोचना होने के बाद उन्‍होंने माफी मांगी है।

बता दें कि परेश रावल ने मंगलवार को वलसाड़ में कहा था, ‘गैस सिलेंडर महंगे हैं, लेकिन कीमतें कम हो जाएंगी। लोगों को रोजगार भी मिलेगा। लेकिन तब क्‍या होगा जब रोहिंग्‍या शरणार्थी और बांग्‍लादेशी, दिल्‍ली की तरह आपके आसपास रहना शुरू कर देंगे। गैस सिलेंडर का आप क्‍या करेंगे? बंगालियों के लिए मछली पकाएंगे?’

उन्‍होंने कहा था ‘गुजरात के लोग महंगाई बर्दाश्‍त कर सकते हैं, लेकिन यह नहीं, उन्‍होंने यह भी कहा कि एक शख्‍स को मुंह पर डायपर पहनने की जरूरत है। एक्‍टर रावल ने हालांकि रैली में नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा अरविंद केजरीवाल की तरफ था। उन्‍होंने आगे कहा, ‘वह यहां प्राइवेट प्‍लेन से आते हैं और इसके बाद दिखावे के लिए रिक्‍शा पर बैठते हैं। हमने पूरी उम्र एक्टिंग में गुजार दी, लेकिन ऐसा नौटंकीवाला नहीं देखा। उसने शाहीन बाग में भी बिरयानी परोसी थी।

परेश रावल के इस बयान को जहां कई लोगों ने बंगालियों के खिलाफ ‘हेट स्‍पीच’ करार दिया, वहीं अन्‍य से इसे रोहिंग्‍याओं और बांग्‍लादेशियों के खिलाफ माना। इस मसले पर कई तीखे ट्वीट्स के बाद परेश रावल ने सुबह माफी वाला पोस्‍ट करते हुए दावा किया कि उनका आशय अवैध रूप से रह रहे बांग्‍लादेशियों से था।

परेश रावल ने माफी मांगते हुए कहा कि मछली मुद्दा नहीं है, क्‍योंकि गुजराती भी मछली पकाते और खाते हैं, लेकिन बंगाली को लेकर मैं स्‍पष्‍ट करना चाहता हूं कि मेरा आशय अवैध बांग्‍लादेशियों और रोहिंग्‍याओं से था। इसके बावजूद यदि मैंने आपकी भावनओं को आहत किया है तो मैं माफी मांगता हूं।
Edited by navin rangiyal

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

अगला लेख