ramcharitmanas

पैन कार्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण खबर

Updated: रविवार, 17 दिसंबर 2017 (20:46 IST)
नई दिल्ली। करीब 30 करोड़ स्थायी खाता संख्याओं (पैन) में से लगभग 14 करोड़ को अब तक राष्ट्रीय डिजिटल पहचान संख्या से जोड़ा जा चुका हैं। एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय भूषण पांडे ने कहा कि  बैंक खातों को बायोमैट्रिक पहचान से जोड़ने की स्थिति बेहतर है।

अनुमानित 100 करोड़ से अधिक बैंक खातों में से करीब 70 प्रतिशत खाते जोड़े जा चुके हैं। उच्चतम न्यायालय ने पिछले सप्ताह ही नए बैंक खातों, फोन कनेक्शन सहित सभी सेवाओं के साथ आधार संख्या जोड़ने की समय-सीमा को 31 मार्च 2018 तक बढ़ा दिया।

इस महीने की शुरुआत में सरकार ने पैन को आधार से जोड़ने की समय-सीमा बढ़ाकर 31 मार्च 2018 कर दी है। पांडे से जब पूछा गया है कि अब तक कितने पैन को आधार से जोड़ा गया तो उन्होंने कहा कि करीब 30 करोड़ पैन में से अब तक लगभग 14 करोड़ पैन को आधार से जोड़ा गया है।

इस तरह अनुमानित 100 करोड़ बैंक खातों में से 70 करोड़ बैंक खातों को आधार से जोड़ा जा चुका है। उन्होंने कहा कि हम आधार से जोड़ने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए काम कर रहे हैं। हमने सभी बैकों की शाखाओं में आधार के लिए उंगलियों के निशान और आंखों की पुतलियों को स्कैन करने की सुविधा प्रदान करने को कहा है, ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

सरकार विभिन्न प्रकार की सेवाओं को जैसे कि क्रेडिट कार्ड, बैंक खातों, मोबाइल फोन आदि को आपस में जोड़ना चाहती है ताकि कर चोरी को रोका जा सके। दुनिया में अपनी तरह के इस सबसे बड़े बायोमैट्रिक डेटा बेस योजना में अब तक 119 करोड़ निवासी आधार कार्ड बनवा चुके हैं। यह 12 अंकों की पहचान संख्या है जिसमें उंगलियों के निशान और आंखों की पुतलियों को स्कैन किया जाता है। उन्होंने कहा कि आधार से सरकार के करोड़ों रुपए की बचत हुई है। इससे खाद्य और नकद लाभ अंतरण को सीधे लाभार्थी तक पहुंचाने में मदद मिल रही है और इसका दुरुपयोग रुका है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख