ramcharitmanas
✕

पाक बोट : तस्कर होते तो खुदकुशी नहीं करते- रक्षामंत्री

Updated: सोमवार, 5 जनवरी 2015 (10:25 IST)
नई दिल्ली। पोरबंदर से करीब 365 किलोमीटर दूर बीच समुद्र में तटरक्षक बलों की ओर से पाकिस्‍तानी बोट की घेराबंदी किए जाने और फिर उसमें ब्‍लास्‍ट के मामले में रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने सोमवार को कहा कि यदि बोट में सवार लोग तस्‍कर होते तो वे ब्‍लास्‍ट नहीं करते।
भारतीय रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जिस रास्ते से यह बोट आई थी वह मथुआरों का रास्ता नहीं था। अब इसमें सवार चाहे आतंकी या तस्कर थे लेकिन वे पाकिस्तानी एजेंसियों के संपर्क में थे जिससे उनके आतंकवादी होने का शक बढ़ता है।

उन्‍होंने कहा कि ये बोट सामान्‍य रास्‍ते से भारतीय जलसीमा में नहीं आई थी। पार्रिकर ने सवालिया लहजे में कहा कि यदि बोट में सवार लोग तस्‍कर होते तो वे फिर पाक एजेंसियों के संपर्क में क्‍यों होते?

रक्षामंत्री मनोहर पर्लिकर ने कहा यह संदिग्ध आतंकवादी कार्रवाई लगती है, क्योंकि कोई तस्कर खुदकुशी क्यों करते। खुदकुशी से आतंकवादी होने का शक होता है। दूसरी बात यह कि इस बोट के सवार पाकिस्तान की एजेंसियों के संपर्क में थे। यदि तस्कर होते तो उनको इसकी जरूरत नहीं होती।
 
रक्षामंत्री ने स्पष्ट किया कि यह तस्करी का मामला नहीं है यह संदिग्ध आतंकवादी कार्रवाई लगती है। यह बोट जिस रास्ते से आई थी वह रास्ता मछुआरों वाला नहीं था अत: यह मछुआरे भी नहीं थे। उन्‍होंने कहा कि ये बोट सामान्‍य रास्‍ते से भारतीय जलसीमा में नहीं आई थी।

उन्‍होंने कहा कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के पास इस पाकिस्‍तानी बोट के बारे में पूरी पुख्‍ता जानकारी थी। करीब 12-14 घंटे तक बोट पर निगरानी रखी गई थी। उन्‍होंने बोट मामले में बेहतर ढंग से निपटने के लिए भारतीय तटरक्षक बलों की भूमिका की सराहना की। रक्षा मंत्री पार्रिकर ने भारतीय तटरक्षक के साथ ही इस अभियान में शामिल जवानों की प्रशंसा जो ‘बिना अनुमति वाली नौका’ की समय पर सटीक तरीके से घेराबंदी करने के अभियान में शामिल थे जिससे एक संभावित खतरा टल गया।
Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान के साथ नहीं चल रही बातचीत, जल्द होने वाला है कुछ बड़ा

LIVE: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क की पीएम मोदी से मुलाकात

सोमनाथ में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम, 60 दिनों के लिए लागू हुए ये 3 प्रतिबंध

'बेवकूफाना और अस्वीकार्य...': फ्रांस हिंसा पर ट्रंप और नेतन्याहू के बयानों पर भड़के इमैनुएल मैक्रों

उत्तराखंड बना फिल्म शूटिंग का नया डेस्टिनेशन, सीएम धामी बोले- नई नीति से बढ़ रहा पर्यटन और रोजगार