Hanuman Chalisa
✕

बाबर को वहीं ट्रेनिंग मिली जहां अजमल कसाब को मिली थी, उड़ी जैसे हमले को अंजाम देने आए थे पाक आतंकवादी

Updated: बुधवार, 29 सितम्बर 2021 (13:16 IST)
श्रीनगर। सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़े पाकिस्तानी आतंकवादी बाबर अली ने पूछताछ के दौरान कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। उसका कहना है कि उड़ी जैसे हमले को अंजाम देना चाहते थे आतंकवादी। इस पूरी साजिश के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ भी बताया है। उसका कहना है आईएसआई ने उसे रुपए का लालच दिया था। 
 
बाबर ने बताया कि पाकिस्तान ने 6 आतंकवादी भेजे थे। 18 सितंबर को उन्होंने घुसपैठ की कोशिश की थी। वे उड़ी जैसा हमला करने की साजिश रच रहे थे। बाबर को उड़ी से ही गिरफ्तार किया गया है। उसने बताया कि आईएसआई ने उसे 20 हजार रुपए दिए थे, जबकि 30 हजार रुपए उसके परिवार को दिए गए थे। बाबर को जम्मू-कश्मीर के पट्‍टन इलाके में हथियार पहुंचाने का जिम्मा मिला था। 
 
इस तरह जुड़ा लश्कर से : बाबर ने पूछताछ में बताया कि एक फैक्टरी में काम करते समय वह लश्कर के संपर्क में आया था। पैसे के लालच में वह आतंकवादी बन गया। पाकिस्तानी पंजाब के ओकारा के रहने वाले इस पाकिस्तानी आतंकवादी को हथियार चलाने का प्रशिक्षण पाकिस्तानी सेना ने दिया था। 
 
जहां कसाब को ट्रेनिंग मिली थी, वहीं बाबर को : बाबर ने एक और सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि उसे पाकिस्तानी सेना द्वारा मुजफ्फराबाद में 3 सप्ताह की ट्रेनिंग दी गई थी। उल्लेखनीय है कि मुंबई हमले के दौरान गिरफ्तार किए गए आतंकवादी अजमल कसाब को भी मुजफ्फराबाद में आतंक फैलाने की ट्रेनिंग दी गई थी। बाबर को हमले और हथियार चलाने की ट्रेनिंग पाक सेना द्वारा ही दी गई थी। इन आतंकवादियों ने सलामाबाद नाले के जरिए घुसपैठ की थी। 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख