kalsarpa dosh calculator
✕

पाकिस्‍तानी हैकर्स ने हैक की विश्वविद्यालय की वेबसाइट

Updated: मंगलवार, 4 अक्टूबर 2016 (19:55 IST)
कोच्चि। राष्ट्रीय हरित अधिकरण की वेबसाइट पर साइबर हमला किए जाने के एक दिन बाद मंगलवार को एक समूह ने एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय की वेबसाइट को हैक कर लिया और इस पर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा डाल दिया।
 
केरल यूनिवर्सिटी ऑफ फिशरीज एंड ओशियन स्ट्डीज (केयूएफओएस) के अधिकारियों ने कहा कि आज सुबह इस घटना पर गौर करने के बाद राज्य पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवा दी है।
 
केयूएफओएस के पंजीयक वीएम विक्टर जॉर्ज ने कहा, इस घटना की गंभीर प्रकृति को देखते हुए हमने तत्काल ही सुरक्षा एजेंसियों को इसकी सूचना दी। उन्होंने हमारी वेबसाइट पर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा डाल दिया था। उन्होंने कहा कि वेबसाइट बनाने का काम चल रहा है और जल्दी ही इसे बहाल कर दिया जाएगा।
 
जिस समूह ने एनजीटी की वेबसाइट को हैक किया था, उन्होंने यह दावा किया था कि यह नियंत्रण रेखा के पार भारतीय सेना द्वारा अंजाम दिए गए लक्षित हमलों का बदला है।
 
भारतीय सेना के विशेष बलों ने 29 सितंबर को लक्षित हमलों के दौरान नियंत्रण रेखा के पार सात आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। (भाषा) 
Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

Indore News : इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में चला बुलडोजर, 42 मकान जमींदोज

पहले सोना न खरीदने की सलाह, अब 'बचत' की चेतावनी—2027 के बड़े संकट से पहले क्या संकेत दे रहे हैं पीएम मोदी?

Hero Karizma XMR और KTM RC 200 से मुकाबले के लिए Bajaj Pulsar RS200 का सस्ता अवतार

सुप्रीम कोर्ट की बिहार के जज को फटकार, कहा- 'खुद को बाहुबली समझना बंद कीजिए'

मोहन सरकार के तीन साल पूरे होने के बीच चित्रकूट में होगा मंत्रियों का चिंतन शिविर, विभागों के कामकाज का देंगे प्रेजेंटेशन

अगला लेख