मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Pakistan violated ceasefie on LOC and international border
Written By
Last Modified: रविवार, 1 नवंबर 2020 (11:50 IST)

पाक सैनिकों ने मंदिर और मकानों पर चलाई गोलियां, भारत ने दिया करारा जवाब

पाक सैनिकों ने मंदिर और मकानों पर चलाई गोलियां, भारत ने दिया करारा जवाब - Pakistan violated ceasefie on LOC and international border
जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के कठुआ और पुंछ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) तथा नियंत्रण रेखा (LOC) पर कई सेक्टरों में गोलियां चलाई और मोर्टार के गोले दागे। गोलियां एक मंदिर और कुछ मकानों में लगी हैं। भारतीय सुरक्षा बलों ने इसका समुचित जवाब दिया और भारतीय पक्ष में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
 
अधिकारियों ने बताया कि कठुआ जिले में आईबी के पास हीरानगर सेक्टर में मनियारी, चंदवा और लोंदी गावों में गोलीबारी से भगवान शिव का एक मंदिर और कुछ मकान अंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कुछ मवेशियों को गोलियां लगी हैं और पशु चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं।
 
उन्होंने बताया कि सीमा पार से गोलीबारी शनिवार रात करीब 9.45 बजे शुरू हुई, इसके बाद दोनों ओर से रविवार सुबह 5.25 बजे तक गोलीबारी जारी रही। इससे इलाके के लोगों में भय का माहौल बन गया और उन्होंने रात भूमिगत बंकरों में गुजारी।
 
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में एलओसी पर शाहपुर, किरनी और कस्बा सेक्टर में गोलियां चलाई और मोर्टार के गोले दागे।
 
प्रवक्ता ने कहा, ‘सुबह करीब 7:30 बजे पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए एलओसी पर शाहपुर, किरनी और कस्बा सेक्टर में गोलियां चलाईं और मोर्टार के गोले दागे। भारतीय सेना इसका समुचित जवाब दे रही है।‘ (भाषा)
ये भी पढ़ें
Live Updates : समस्तीपुर में पीएम मोदी ने बताया, NDA को मिलेंगे किसके वोट